ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
देश

दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, आतंकी घटनाओं शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सौंपे नियुक्ति पत्र

जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में शनिवार को आयोजित होने वाली केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की स्थापना दिवस परेड की पूर्वसंध्या पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां पहुंचे। जम्मू में उन्होंने आतंकवादी घटनाओं में शहीद हुए जम्मू-कश्मीर के बहादुर जवानों के परिजनों को नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को सुरक्षित रखने के उनके समर्पण और वीरता पर पूरे देश को गर्व है। मोदी सरकार J&K के सभी पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों के कल्याण हेतु कटीबद्ध है।

अधिकारियों ने बताया कि शाह शुक्रवार देर शाम जम्मू हवाईअड्डे पर पहुंचे, जहां से वह सीधे राजभवन के लिए रवाना हुए। शाह केंद्र शासित प्रदेश के सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए राजभवन में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के अलावा गृह मंत्रालय, जम्मू-कश्मीर पुलिस के शीर्ष अधिकारी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), खुफिया एजेंसियों और प्रशासन के अधिकारियों के सुरक्षा संबंधी समीक्षा में भाग लेने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर को उच्च स्तरीय बैठक के दौरान विकास गतिविधियों की समीक्षा करने के बाद शाह सीआरपीएफ की परेड को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button