ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
बिहार

नालंदा में तेजाब डालकर युवक को जिंदा जलाया

बिहार | के नालंदा जिले में सनसनीखेज वारदात हुई है। हिलसा थाना क्षेत्र के नदहा गांव में रामजी राम के 35 वर्षीय पुत्र विरेश राम को तेजाब डालकर जिंदा जला दिया गया। घटना की खबर मिलते ही बवाल मच गया। लोगों ने शव को आरोपित के घर में रखकर जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस का लोगों पर असर नहीं हुआ। पुलिस पर फायरिंग भी की गई। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। कई पुलिसकर्मी रोड़ेबाजी में घायल हो गए हैं। गांव में तनाव की स्थिति है।  पुलिस कैंप कर रही है। देर रात पुलिस ने शव को कब्‍जा में  लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार पटना में ठेला चलाकर जीविकोपार्जन  का काम करने वाला विरेश राम होली में घर आया था। शुक्रवार देर शाम कुछ लोग उसे बुलाकर ले गए। वहीं गला दबाने के बाद उसे तेजाब डालकर जला दिया गया। शव को सरसों के खेत में फेंक दिया गया। इसकी खबर मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। विनय सिंह के पुत्र दीपक सिंह पर हत्‍या का आरोप लगाते हुए शव को उसके घर में रख दिया। इसके बाद जमकर उत्‍पात मचाया। तोड़फोड़ और लूटपाट की।

Related Articles

Back to top button