ब्रेकिंग
संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां... मोहन भागवत करेंगे Gen Z और जेनरेशन अल्फा को संबोधित, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने बताया अच्छी शुरुआत; ... गुरदासपुर में जिला प्रशासन का बड़ा फैसला: मैरिज पैलेस में हथियार, बिना सत्यापन किरायेदार और साइबर कै... लुधियाना में फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन! सिविल लाइंस में छापेमारी कर 3,000 लीटर संदिग्ध देसी घी ... जालंधर में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार लुधियाना: 39 कनाल जमीन के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी, महिला की शिकायत पर विक्की, दीपक वाडियाल व अन्य... लुधियाना: विकास कार्य ठप्प होने से भड़के विपक्षी पार्षद, मेयर-कमिश्नर के खिलाफ डमी बैठक कर खोला मोर्...
देश

सीआरपीएफ के 83वें स्थापना दिवस परेड में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 83वें स्थापना दिवस परेड में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौलाना आजाद स्टेडियम में पहुंचे। सीआरपीएफ जवानों ने गृहमंत्री को अपने बीच देख भारत माता की जय के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। यह पहली बार है जब सीआरपीएफ राजधानी दिल्ली के बाहर अपना स्थापना दिवस मना रही है।

स्टेडियम में पहुंचने पर गृहमंत्री अमित शाह ने परेड की सलामी ली। सलामी लेने के बाद गृहमंत्री ने आतंकवाद विरोधी अभियानों में बलिदान देने वाले जवानों के परिजनों और इन्हीं अभियानों में अपने साहस का प्रदर्शन दिखाने वाले जांबाज जवानों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया। उन्होंने यह पदक देते हुए बलिदानियों के परिजनों से कहा कि उनके अपनों की शहादत का पूरा देश हमेशा ऋणि रहेगा।

अमित शाह के दौरे के चलते शहर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। शहर के मौलाना आजाद स्टेडियम में चल रहे इस कार्यक्रम के चलते स्टेडियम की ओर जाने वाले सभी मार्गों को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। पुल के दोनों आने जाने के लिए भगवती नगर पुल व गुज्जर नगर पुल को खोला गया है। ट्रैफिक अव्यवस्था की वजह से कई जगहों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है।

Related Articles

Back to top button