ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

‘पुष्पा’ की श्रीवल्ली की नई तस्वीर देख फैंस हुए दीवाने, नहीं देखा होगा ऐसा अवतार

श्रीवल्ली का रोल निभाकर रश्मिका मंदाना ने लोगों के दिलों में कब्जा जमा लिया है. उनकी सादगी के फैंस इस कदर दीवाने हैं कि उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेचैन रहते हैं. इस बीच एक्ट्रेस की नई तस्वीर वायरल हो रही है.

रश्मिका मंदाना का नया लुकतस्वीर पर फिदा हुए फैंसनिभाया श्रीवल्ली का रोलनई दिल्ली: फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa: The Rise) फिल्म की अपार सफलता ने ना केवल बॉक्स ऑफिस को मालामाल किया बल्कि श्रीवल्ली की किस्मत भी खोल दी. इस फिल्म में श्रीवल्ली (Srivalli) का रोल रश्मिका मंदाना ने निभाया है. फिल्म में श्रीवल्ली भले ही काफी सीधी सादी लगी हो लेकिन उनका रियल लाइफ में स्टाइल इतना ज्यादा जबरदस्त है कि लोग उनकी एक झलक देख ही दीवाने हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर रश्मिका की एक नई तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी मां से बात करती हुई नजर आईं.

वीडियो कॉल की तस्वीर वायरल

इस तस्वीर को रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. तस्वीर में एक तरफ एक्ट्रेस नजर आ रही हैं तो दूसरी तरफ नीचे की ओर उनकी मां दिख रही हैं. दरअसल, ये तस्वीर तब खीचीं गई जब रश्मिका अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं. एक्ट्रेस का ये सिंपल लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है.

इस कैप्शन के साथ शेयर की फोटो

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर किया है . तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘वीडियो कॉल पर मां से मुलाकात…’ इसके साथ ही रश्मिका ने अपनी मां से क्या बातचीत हुई ये भी लिखा. कैप्शन में रश्मिका ने लिखा कि उनकी मां ने कहा कि वो आज बहुत अच्छी लग रही हैं.

कैसा है एक्ट्रेस का लुक

इस तस्वीर में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी हुई हैं. इसके साथ ही हेयर ओपन किए हुए हैं और सटल मेकअप में नजर आईं. एक्ट्रेस इस लुक में इतनी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं कि इस तस्वीर पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं.

श्रीवल्ली जल्द नजर आएंगी ‘मिशन मजनू’ में

रश्मिका (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘पुष्पा: द राईज’ (Pushpa: The Rise) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. इस फिल्म में रश्मिका ने सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ काम किया है. दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने बहुत पसंद किया. मूवी में रश्मिका मंदाना ने सीधी-सादी श्रीवल्ली का किरदार निभाकर फैंस का दिल जीत लिया है. रश्मिका बहुत जल्द फिल्म ‘मिशन मजनू’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी.

Related Articles

Back to top button