ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
मध्यप्रदेश

मप्र के रायसेन में बच्‍चों के मामूली विवाद पर दो की मौत

मध्‍य प्रदेश के रायसेन जिला मुख्यालय से लगभग सौ किलोमीटर दूर प्रतापगढ़ जैठारी के समीप ग्राम खमरिया पौड़ी में शुक्रवार देर रात बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने दोनों पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष का रूप ले लिया।  विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे को लाठी और कुल्हाड़ी से मारना शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ लोगों ने दुकानों और मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। पुरुषों, बच्चों और महिलाओं के बीच काफी देर तक हिंसक झड़पें होती रहीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस बल के गांव पहुंचने के बाद ग्रामीणों के बीच झड़प बंद हो गई।

एहतियात के तौर पर शनिवार सुबह गांव में चार थानों की पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे, एसपी विकास कुमार शाहवाल, एएसपी अमृत मीणा समेत कई पुलिस व प्रशासन के अधिकारी गांव में मौजूद हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए 20 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक शाहवाल ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। सभी घायलों का इलाज सिलवानी के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल में गांव के अलावा पुलिस बल भी तैनात है। अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत की भी खबर है।

Related Articles

Back to top button