ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
हरियाणा

गोशलाा में आग लगने से 15 हजार क्विंटल पराली जलकर राख

हरियाणा  | सिरसा के डबवाली क्षेत्र के गांव चौटाला की भगवान श्री कृष्ण गोशाला में शुक्रवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग लगने से गोशाला परिसर में खुले में पड़ी हजारों क्विंटल पराली जलने लगी। आगजनी की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचना शुरू हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। बाद में डबवाली के अलावा सिरसा के रानियां क्षेत्र की दमकल गाड़ियां तथा सीमावर्ती राजस्थान के हनुमानगढ़ व संगरिया से दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। करीब 10 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गोशाला के प्रबंधकीय कमेटी के सदस्य दलीप कुमार ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे पराली में से धुआं उठता दिखाई दिया। गोशाला के उपर से बिजली की तारें गुजरती है। संभवत शार्टसर्किट की वजह से आग लगी है। उन्होंने बताया कि आग को बुझाने में ग्रामीणों ने भी सहयोग दिया। ग्रामीण अपने स्तर पर आग बुझाने में जुटे रहे। ग्रामीण टेंक, स्प्रे पंप और बाल्टियों से पानी भर कर आग बुझाते दिखाई दिये।

Related Articles

Back to top button