ब्रेकिंग
AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, अब तक उतारे गए इतने उम्मीदव... मोहन भागवत का बड़ा बयान: 'दुनिया विनाश की तरफ जा रही है', बोले- 'मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पा... कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 'यह आस... JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR, लगे हाथापाई और अभ... लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौ... निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- 'यह ... साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- 'बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर... दिवाली पर किसानों की हुई 'धनवर्षा'! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौ... नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड... विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? 'नमक हराम' बयान पर सफाई में बोले- 'जो सरकार का उपकार नहीं मानते, म...
लाइफ स्टाइल

इन तीन स्थितियों में व्यक्ति का जीवन अक्सर कष्टमय होता है

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र के दूसरे अध्याय के आठवें श्लोक के जरिए तीन स्थितियों का वर्णन किया है | आचार्य ने इन तीनों स्थितियों को ही व्यक्ति के लिए काफी कष्टकारी बताया है | कष्टं च खलु मूर्खत्वं कष्टं च खलु यौवनम्, कष्टात्कष्टतरं चैव परगृहेनिवासनम् | इस श्लोक में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मूर्ख व्यक्ति, जवानी और दूसरों के घर में शरण लेना, ये तीनों ही स्थितियां व्यक्ति के लिए बेहद कष्टकारी हैं |
आचार्य ने इस श्लोक में पहला जिक्र एक मूर्ख व्यक्ति का किया है, क्योंकि एक मूर्ख व्यक्ति कभी सही और गलत में फर्क नहीं कर पाता, इस कारण वो हमेशा परेशान ही रहता है | उसके सामने कोई भी परिस्थिति होती है, तो वो उसे मैनेज नहीं कर पाता और दूसरों को इसका दोषी ठहराता है और स्वयं कुंठित रहता है |
दूसरा जिक्र है जवानी का, जवानी में व्यक्ति इसलिए परेशान होता है, क्योंकि इस बीच उसके मन में ढेरों इच्छाएं पैदा होती हैं | ऐसे में वो कभी संतुष्ट नहीं होता और कुछ न कुछ प्राप्त करने के लिए मन ही मन परेशान होता रहता है | इस कारण उसकी जवानी कष्ट में ही गुजरती है | प्रसन्न रहने के लिए सब्र और संतुष्टि बहुत जरूरी है |
मूर्खता और जवानी से भी कहीं ज्यादा कष्टकारी है किसी अन्य के घर में शरण लेना | जब आप किसी के घर में रहते हैं तो पूरी तरह से उस व्यक्ति पर आश्रित रहते हैं | उसके हिसाब से ही हमें सारे कार्य करने पड़ते हैं | ऐसी स्थिति किसी के लिए भी बेहद कष्टकारी होती है |

Related Articles

Back to top button