ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश

रायसेन में खेली गई खूनी होली, 1 की मौत और 50 से अधिक घायल

भोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन में दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। और साथ ही दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।
दरअसल मामला रायसेन जिले के सिलबानी के चंदपुरा खमरिया ग्राम का है। शुक्रवार को होली के मौके मुस्लिम और आदिवासी समुदाय के युवकों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। और दो बार झड़प की स्थिति उत्पन्न हुई लेकिन लोगों ने तब उसे आपसी बातचीत से सुलझा लिया।

वहीं देर रात दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में आए आदिवासियों ने कई मुस्लिमों के घरों में आग लगा दिया और झड़प में धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल हुआ।

इस पूरे विवाद में 1 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों में कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्हें रायसेन से भोपाल भी रेफर किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का महौल है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

बता दें कि आईजी दीपिका सूरी, एसपी विकाश शाहवाल, कलेक्टर अरविंद दुबे सहित भारी संख्या में पुलिस बल सिलबानी व आसपास के गांवों में तैनात हैं। साथ ही कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। पुलिस अधिकारी फिलहाल इस घटना को लेकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

गांव के आसपास के क्षेत्रों में तनाव की स्थिति को देखते हुए मीडिया कर्मियों एवं बाहरी व्यक्तियों को जाने नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि लगभग एक किलोमीटर पहले ही बाहरी लोगों को पुलिस रोक रही है। जानकारी यह भी मिली है कि माहौल को शांत रखने के लिए इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button