ब्रेकिंग
Delhi Police Controversy: प्रदर्शनों के दौरान वकीलों और नागरिकों की हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आप... IMD Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली में भारी बारिश और जलभराव से जनजीवन... MP Administration Update: जबलपुर में अवैध डीजे और तेज साउंड सिस्टम पर पुलिस का शिकंजा, गाड़ियों समेत... Ujjain Police News: पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए उज्जैन में आयोजित हुआ 'योग फॉर मेंटल हे... MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प...
मध्यप्रदेश

इंदौर के ईएसआइसी अस्पताल के आर्थोपेडिक सर्जन डा. पंकज जैन का हैदराबाद में लिफ्ट हादसे में निधन

इंदौर।   शहर के ईएसआइसी अस्पताल में हड्डी रोग विभाग के प्रमुख व आर्थोपेडिक सर्जन डा. पंकज जैन का हैदराबाद की होटल लैंडमार्क में लिफ्ट के लिए बनी डक्ट में गिरने से मौत हो गई। वे अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ पारिवारिक कार्य से हैदरबाद गए हुए थे। दर्दनाक हादसे में हुए उनके निधन की घटना को सुन शहर के उनके चिकित्सक मित्र भी शोकाकुल हो गए है। उनके निधन की घटना को सुनते ही डा. जैन का भतीजा और उनके अभिन्न मित्र डा. नदीम फारुखी हैदरबाद रवाना हो गए। शनिवार शाम तक डा. पंकज जैन का पार्थिव शरीर एयर एम्बुलेंस के माध्यम से इंदौर लाया जाएगा।

लिफ्ट के लिए बनी डक्ट में गिरने से हुई मौत

उनके अभिन्न मित्र डा. प्रवीण अग्रवाल के मुताबिक डा. जैन हैदराबाद की होटल में शुक्रवार रात को रुके थे। होटल में लिफ्ट के लिए बनी डक्ट को उन्होंने गलती से लिफ्ट समझ उसका गेट खोला, उसी दौरान वहां के गलियारे की लाइट गुल हो गई। वे लिफ्ट समझकर डक्ट की ओर बढ़े और होटल की चौथी मंजिल की लिफ्ट की डक्ट से नीचे गिर गए। इस हादसे में उनकी मौत हो गई।

इंडिकान संगोष्ठी में गाया था गाना सोचेंगे तुम्हे प्यार करे कि नहीं…

एसाेसिएशन आफ आर्थोपेडिक्स सर्जन्स आफ इंदौर 12 मार्च को ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में आयोजित ‘इंडिकान’ संगोष्ठी में डा. पंकज जैन शामिल हुए थे। डा. जैन को गाना गाने का शौक था। उन्होंने संगोष्ठी के बाद हुए कार्यक्रम में सोचेगे तुम्हें प्यार करे कि नहीं… गाना भी गाया था।

पीएमटी में प्रदेश में बनी थी दूसरी रैंक, पढ़ाई में रहे थे अव्वल

डा. प्रवीण अग्रवाल के मुताबिक वर्ष 1980 में एमपी पीएमटी प्रवेश परीक्षा में डा. पंकज जैन ने प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की थी। एमजीएम मेडिकल कालेज से एमबीबीएस व एमएस की पढ़ाई के दौरान भी अन्य छात्रों में टापर ही थे।

Related Articles

Back to top button