ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
छत्तीसगढ़

फाग गीत गाकर मुख्यमंत्री ने सभी के लिए ईश्वर से मांगी खुशहाली

रायपुर :  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए।राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा भी उपस्थित थे। मंच पर पहुंचने पर रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का स्वागत फूल गोभी और कटहल से किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को विशेष तौर पर बनायी गयी सुनहरी टोपी और माला भी पहनाया गया।

मुख्यमंत्री ने सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए देश और प्रदेश के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने होलिका के साथ ही समाज की सारी बुराइयों के भी नष्ट होने की प्रार्थना करते हुए कोरोना महामारी के पूरी तरह खत्म होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल भी होली के रंग सराबोर नजर आए और मंच से उन्होंने फाग गीत गाते हुए पत्रकारों के साथ होली मनायी।

रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री दामू आम्बेडारे समेत प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button