ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
मध्यप्रदेश

लड़के वालों को चाहिए थी अफसर बहू, तो बॉयफ्रेंड के प्यार में पड़ी लड़की बन गई BSF की फर्जी असिस्टेंट कमांडेंट

ग्वालियर   एक पुरानी कहावत है कि इश्क और जंग में सब जायज है। इश्क के जुनून में डूबी 22 साल की सनमति क्षिप्रे ने शायद इसका मतलब समझने में थोड़ी सी चूक कर दी। और अब वह जेल में है। दरअसल सनमति ग्वालियर के एक बैंक कर्मचारी से प्यार करती है। उससे हर हाल में शादी करने के लिए सनमति ने BSF अकादमी टेकनपुर में असिस्टेंट कमांडेंट का फर्जी जॉइनिंग लेटर घर पर ही बना डाला। उसे अपनी यह हरकत प्यार में जायज लगी। इसकी वजह यह थी कि लड़के के घर वालों को अफसर बहू चाहिए थी। सनमति ने तो सोचा था कि शादी होने के बाद वह सब बता देगी। पर मामला उलटा पड़ गया। शादी से पहले ही उसके भावी ससुराल वाले उसकी जॉइनिंग कराने BSF अकादमी ले गए, वहां उसकी पोल खुल गई। अफसरों ने पुलिस बुलाकर उसे फ्रॉड केस में गिरफ्तार करा दिया। सनमति महाराष्ट्र की रहने वाली है। उसे ग्वालियर के डबरा के रहने वाले बैंक कर्मचारी से प्यार है। वह उससे शादी भी करना चाहती थी। लड़का महाराष्ट्र के कोल्हापुर में ही जॉब करता है। लेकिन जब सनमति को पता चला कि लड़के की फैमिली को अफसर बहू चाहिए थी, तो उसने अपना प्यार पाने की खातिर एक झूठी कहानी गढ़ी। उसने इंटरनेट से कुछ पुराने जॉइनिंग लेटर निकाले। उनमें हेरफेर कर BSF अकादमी टेकनपुर में असिस्टेंट कमांडेंट का फर्जी जॉइनिंग लेटर घर पर ही बनाया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सात फेरों से पहले सनमति को जेल जाना पड़ गया।

लेटर पर जिस ऑफिसर के साइन, वे 2012 में हो चुके रिटायर

सनमति 21 फरवरी को BSF अकादमी टेकनपुर (ग्वालियर) में लेटर लेकर असिस्टेंट कमांडेंट की ट्रेनिंग लेने पहुंची थी। वहां जैसे ही उसने अपना जॉइनिंग लेटर दिया तो ट्रेनिंग ऑफिसर अपनी सीट से उठ खड़े हुए। दरअसल, लेटर पर डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल BSF डीके उपाध्याय के सिग्नेचर थे। लेकिन वे तो 2012 में ही रिटायर हो चुके थे। इस फर्जीवाड़े का पता चलते ही BSF ऑफिसर ने पुलिस बुला ली। पहले तो लड़की पुलिस को गुमराह करती रही। उसने पुलिस को बताया कि कोल्हापुर में एक व्यक्ति ने उससे ढाई तोला सोना और 20 हजार रुपए लेकर जॉइनिंग लेटर दिया है। इसकी पड़ताल के लिए पुलिस लड़की को लेकर कोल्हापुर भी पहुंची। वहां वह लेटर देने वाले व्यक्ति के बारे में कुछ नहीं बता सकी। उससे फिर सख्ती पूछताछ हुई। तब उसने बताया कि यह लेटर उसने ही बनाया है।

ऐसे बनाया था फर्जी लेटर

सनमति ने BSF से जारी हुई सिलेक्शन लिस्ट को इंटरनेट से निकाला। इसे एडिट कर अपना नाम जोड़ लिया। इसके बाद इंटरनेट से ही जॉइनिंग लेटर कॉपी किया और एडिट सॉफ्टवेयर में यह फाइल सेव कर खुद का नाम और फोटो लगा दी। उसका प्लान था कि शादी होने के बाद वह नौकरी नहीं जाने की बात कहकर लेटर फाड़ देगी।

लड़के की बहन की शादी ने बिगाड़ा खेल

पुलिस को सनमति ने बताया कि उसने फरवरी में जॉइनिंग लेटर बनाया था। सोचा था कि शादी हो जाएगी तो सभी को सब कुछ खुद ही बता देगी, लेकिन इसी बीच उसके ससुरालवालों ने नई शर्त रख दी कि लड़के की बहन की शादी पहले होगी। इधर, लड़के के घरवाले आस-पड़ोस में बता चुके थे कि उनकी होने वाली बहू का सिलेक्शन BSF में हो चुका है।

राजपथ पर कर चुकी है परेड

ASP क्राइम राजेश दंडौतिया के मुताबिक युवती ने बताया है कि वह NCC कैडेट रही है। उसके पास C-कैटेगरी का सर्टिफिकेट है। NCC कैडेट रहते हुए वह राजपथ पर परेड भी कर चुकी है। उससे और पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button