ब्रेकिंग
NEET Student Suicide: मऊगंज की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी भविष्य की चि... MPPL 2026: रजत पाटीदार की ग्वालियर चीताज को मिली करारी हार; उज्जैन फाल्कंस ने 92 रनों से जीता मुकाबल... Israel-Lebanon Ceasefire News: इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, हिज्बुल्लाह को लितानी नदी से हटने के ... Gold and Silver Price Hike: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल; जानें दिल्ली-मुंबई में क्या हैं आज के न... Purushottam Maas Guruvar: पुरुषोत्तम मास में गुरुवार का विशेष संयोग; भगवान विष्णु की कृपा पाने के अच... Dehydration Tips: गर्मी में कमजोरी और दस्त से बचने के लिए घर पर तैयार करें ORS, जानें सही तरीका Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 की दर्दनाक मौत; मां की बहादुरी ने ब... Lalit Modi Interview: ललित मोदी ने 'भगोड़ा' होने के आरोपों को नकारा; कहा- "मुझे किसी को कुछ साबित कर... DK Shivakumar First Decisions: कर्नाटक के सीएम डी.के. शिवकुमार का बड़ा धमाका; बेंगलुरु की सड़कों के ल... Amarnath Yatra Helicopter Service Banned: अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक, केदारनाथ-बद्र...
उत्तरप्रदेश

लाठी-डंडों से पीट साधु की हत्या, मंदिर के चौबारे में मिला लहूलुहान शव

बागपत। यूपी में एक साधु को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर जान से मार दिया गया। साधु का लहूलुहान शव मंदिर परिसर के अंदर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने साधु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह मामला बागपत जनपद के दोघट थाना के निरपुडा गांव के पास जंगल में स्थित भूमिया मंदिर परिसर का है। मृतक साधु पिछले करीब 7 महीनों से इसी मंदिर में कुटिया बनाकर रह रहा था। सुबह जब कुछ लोग मंदिर पहुंचे तो उन्हें कुटिया में साधु का लहूलुहान शव पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को खबर दी, जिसे लेकर ग्रामीणों में भी काफी रोष है।
साधु की इस तरह हत्या को लेकर पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद आगे की पड़ताल की जा रही है। इसके साथ पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।

Related Articles

Back to top button