ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
छत्तीसगढ़

हो जाएं सावधानः कोरोना के नए वेरिएंट ने दी है दस्तक, WHO ने दी चेतावनी, कहा- सभी देश अलर्ट रहें…

रायपुर. कोरोना के नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है. इस नए वेरिएंट ने लोगों के माथे में टेंशन की लकीर खींच दी है. चीन में कोरोना के नए मामले रिकार्ड तोड़ रहे हैं. पश्चिमी यूरोप के भी कई देशों में संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है कि, कई हफ्तों से कोरोना के गिरते मामलों के बाद अचानक आंकड़ों में होने वाली बढ़ोतरी किसी बड़ी मुसीबत का नजर आने वाला छोटा सा नमूना है.

WHO के डायरेक्टर जनरल ने चेतावनी देते हुए कहा कि, महामारी अभी खत्म नहीं हुई है. हर देश अलग-अलग चुनौतियों के साथ एक अलग स्थिति का सामना कर रहा है. हम सभी देशों से अलर्ट रहने की गुजारिश करते हैं. वैक्सीनेशन, टेस्टिंग इत्यादि सभी जरूरी प्रक्रियाएं जारी रखें.

इसे भी पढ़ें- कोरोना से बचाव के लिए बच्चों का टीकाकरण शुरू, स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों से की वैक्सीन लगवाने की अपील…

इन देशों में मिला नया वेरिएंट

बता दें कि, WHO ने हाल ही में माना है कि दुनिया के कई देशों में Deltacron के मामले भी सामने आए हैं. जिन देशों में Deltacron के मामले सामने आए हैं, उनमें फ्रांस, नीदरलैंड्स, डेनमार्क और अमेरिका का नाम भी शामिल है. WHO के मुताबिक, कोविड-19 के वायरस के 5 सब-वैरिएंट हैं- BA.1, BA.1.1, BA.2, BA.2.2 और BA.3. अब जिस वायरस ने चिंता बढ़ा दी है, उसका वैज्ञानिक नाम BA.1 + B.1.617.2 है. माना जा रहा है कि एक ही समय में डेल्टा और ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज से डेल्टाक्रॉन का उदय हुआ है. ब्रिटेन में सबसे पहले इसके केस सामने आए थे.

यहां बिगड़ रहे हालात

बता दें कि, हॉन्गकॉन्ग में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बीते रविवार को यहां कोविड के 32,430 नए केस सामने आए थे. वहीं 264 लोगों की मौत हो गई थी. हॉन्गकॉन्ग के नेता ने कहा कि, शहर के 3,00,000 लोग घर में आइसोलेट हैं. जहां एक तरफ दुनिया में कोविड के नियमों में छूट दी जा रही है. वहीं यहां नियमों को और सख्त किया गया है. हॉन्गकॉन्ग में दूसरे जगहों से आए लोगों और किसी संक्रमित के संपर्क में आए लोगों के लिए 21 दिन के क्वारंटीन का नियम बनाया गया है.

Related Articles

Back to top button