ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने मेजबान न्यूजीलैंड को एक विकेट से हराया

आईसीसी महिला विश्व कप का 19वां मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड और गत चैंपियन इंग्लैंड के बीच खेला गया। ऑकलैंड में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड को एक विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड के 204 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 16 गेंदें शेष रहते हुए 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया है। इंग्लैंड की तरफ से नैट सिवर ने सर्वाधिक 61 रन बनाए।इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। न्यूजीलैंड की टीम ने इसके बाद एक अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। न्यूजीलैंड के शीर्षक्रम ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 134 रन बनाए लेकिन इसके बाद मेजबान टीम संघर्ष करते नजर आई। सोफी डिवाइन की अगुआई वाली कीवी टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 48.5 ओवर में 203 रन पर ही सिमट गई। न्यूजीलैंड की तरफ से मैडी ग्रीन ने सबसे अधिक रन बनाए और 75 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहीं। इनके अलावा सोफी डिवाइन ने 41 रन की पारी खेली। वहीं इंग्लैंड की तरफ से केट क्रॉस और सोफी एक्स्लेस्टन ने तीन-तीन विकेट झटके।

Related Articles

Back to top button