ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मध्यप्रदेश

प्रदेश कांग्रेस आज प्रदेश भर में मनायेगी ‘लोकतंत्र सम्मान दिवस’

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर ने बताया कि 15 वर्षों के बाद मध्य प्रदेश की जनता ने सरकार बदलने का निर्णय लेकर कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडौर सौंपी थी, परन्तु भारतीय जनता पार्टी ने धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति कर जनता की चुनी हुई सरकार को गिराकर जनादेश, लोकतंत्र और संविधान का घोर अपमान किया है।
शेखर ने कहा कि कमलनाथ जी ने जोड़तोड़, सौदेबाजी और दलबदल जैसे अनैतिक कृत्यों से खुद को दूर रखकर भारतीय लोकतंत्र और डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाये संविधान को जो सम्मान दिया है, उससे हर एक भारतीय खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। विधायक खरीदकर सरकार बनाने के भाजपा के इस अलोकतांत्रिक और काले समयकाल में कमलनाथ जी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ता का त्याग किया और संविधान की भावनाओं का आदर-सम्मान करते हुए हर एक भारतवासी को लोकतंत्र के मूल्यों की सही तस्वीर दिखाई है।
शेखर ने कहा कि जब बीजेपी तमाम नैतिक मूल्यों और आदर्शों को कुचलकर सत्ता हासिल करने के लिए प्रजातन्त्र को धनतंत्र से कुचल रही थी, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने लोकतांत्रिक मूल्यों, आदर्शवादी सिद्धांतो और नैतिकता के उच्च मापदंडो को मानते हुए 20 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र दे दिया।
श्री शेखर ने बताया कि कमलनाथ जी द्वारा इन्हीं सिद्धांतों, मापदंड को अपनाने पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा “लोकतंत्र सम्मान दिवस” मनाने निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि कमलनाथ जी द्वारा खरीद-फरोख्त की राजनीति को ठुकराते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की तारीख “20 मार्च” को हम प्रतिवर्ष ‘लोकतंत्र सम्मान दिवस’ के रूप में मनाएंगे। इस दिन सभी जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन, संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं वितरण, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और सभी कांग्रेस कार्यालयों में कमलनाथ जी के वीडियो सन्देश का प्रदर्शन व प्रसारण किया जावेगा।
श्री शेखर ने बताया कि 20 मार्च 2022 को प्रदेश कांग्रेस द्वारा राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर की सभी जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों में ‘लोकतंत्र सम्मान दिवस’ मनाया जायेगा। इसी तारतम्य में जिला कांग्रेस इकाईयों द्वारा ‘तिरंगा यात्रा’ सहित अन्य कार्यक्रम भी आयोजन होंगे। साथ ही भोपाल जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय स्थित इंदिरा जी की प्रतिमा स्थल से इंदिरा जी को माल्यार्पण कर अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल तक त्रिरंगा यात्रा निकाली जायेगी तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Related Articles

Back to top button