ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
खेल

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर को अब तक नहीं मिला वीजा

इंडियन प्रीमियर लीग  के 15वें सीजन के शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। लेकिन उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चार बार की चैंपियन सीएसके को उद्घाटन मैच से पहले बड़ा झटका लगा है।  टीम के स्टार ऑलराउंर मोईन अली को भारत आने में देरी होगी।मोईन अली वीजा की समस्या की वजह से भारत देरी से पहुंचेंगे। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर को सीएसके ने 8 करोड़ रुपये की मोटी रकम के साथ रिटेन किया था और अब वो भारतीय दूतावास की तरफ से वीजा मिलने का इंतजार कर रहे हैं।सीएसके के सीईओ काशी विश्वाथन को उम्मीद है कि मोईन को वीजा मिलने में मुश्किल नहीं होगी, क्योंकि वो नियमित तौर पर भारत की यात्रा करते रहते हैं। जल्द ही उनका वीजा क्लियर हो जाएगा और वो सूरत में चल रहे कैंप से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मोईन ने 28 फरवरी को वीजा के लिए आवेदन किया था जिसे 20 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। वह नियमित तौर पर भारत की यात्रा करते रहे हैं, लेकिन अभी तक उनके हाथ में ट्रेवल पेपर्स नहीं आए हैं। सीईओ ने कहा कि मोईन अली ने उनसे कहा है कि ट्रेवल पेपर्स मिलते ही वो अगली फ्लाइट से भारत के लिए रवाना हो जाएंगे। फ्रेंचाइजी सीईओ ने कहा कि वो उम्मीद कर रहे हैं कि सोमवार तक पेपर्स मिल जाएंगे।

Related Articles

Back to top button