ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
धार्मिक

गुलाब के चमत्कारी उपाय दिलायेंगे कर्जे से मुक्ति और बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

गुलाब का फूल सभी लोगों को काफी प्रिय होता है। इसकी खुशबू और इसका रंग सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। गुलाब के फूल का उपयोग खाने की कई व्यंजनों में होता है। इतना ही नहीं गुलाब के फूल का त्वचा और सौंदर्य से जुड़ें उत्पादों में भी इस्तेमाल होता है। गुलाब कई रंगों का होता है जिनमे से लाल, पीला, सफेद, नीला और काला गुलाब काफी प्रसिद्ध है। लाल गुलाब सभी देवी देवताओं को अर्पित किया जाता है। परन्तु देवी लक्ष्मी को यह अत्यंत प्रिय है।

गुलाब से जुड़ी एक खास बात और है, गुलाब धन संबंधित और अन्य समस्याओं से छुटकारा पाने के उपायों में इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको गुलाब से जुड़ें कुछ चमत्कारी टोटकों के बारे में बताएंगे जिनसे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आपकी मनोकामना है पूरी होंगी। आइये जानते हैं क्या है वह उपाय:-

सबसे पहले धन से जुड़ी समस्या के बारे में बात करते हैं। जो लोग धन की कमी से गुजर रहे हैं उन्हें शुक्रवार की संध्या को लक्ष्मी जी को एक गुलाब का फूल अर्पित करना चाहिए और साथ ही लक्ष्मी जी के सम्मुख पूरी श्रद्धा के साथ श्री सूक्त का पाठ करना है। पाठ संपूर्ण होने के बाद देवी लक्ष्मी की आरती करें। आरती के बाद देवी लक्ष्मी को अर्पित किये पुष्प को उनसे मांग लें और उसके बाद पुष्प को अपनी तिजोरी में रखें या फिर जहाँ पर भी आप अपने धन और ज्वेलरी रखते हैं उस स्थान पर रखें। इससे आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा होगी और आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

आपकी कोई इच्छा या मनोकामना पूरी नहीं हो रही है तो आप शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार को हनुमान जी को गुलाब का पुष्प अर्पित करें और साथ ही सुन्दर कांड का पाठ करें। यह आपको नियमित रूप से 11 मंगलवार तक करना है। इससे आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी।
हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में हमेशा बरकत बनी रहे परंतु कई बार समय और गृह स्थिती के कारण यह संभव नहीं हो पाता है। लेकिन यदि आपके घर में यह दिक्कत हमेशा बनी रहती है तो आप गुलाब का यह उपाय अवश्य करें। इस उपाय के लिए आपको लाल चंदन, लाल गुलाब, रोली और लाल कपड़ा चाहिए। आप को लाल कपड़ा लेना है उसमें लाल चंदन, लाल गुलाब और रोली रख कर उसकी एक पोटली बना लेनी है। आप यह पोटली शुक्ल पक्ष के मंगलवार के दिन बनाएँ और हनुमान जी को अर्पित करें। इसके बाद आपको 7 दिन तक नियम से हनुमान चालीसा का पाठ करना है फिर सातवें दिन यह लाल पोटली आप हनुमान जी के आगे से लेकर अपने घर की तिजोरी में रखें इससे आपके घर में हमेशा बरकत बनी रहेंगी।

कई बार हमारे घर में किसी सदस्य का स्वास्थ्य काफी खराब रहता है। दवाइयों और इलाज का भी कोई प्रभाव नहीं दिखता है। यदि आपके घर में भी कोई ऐसा सदस्य है जिसका स्वास्थ्य लंबे समय से खराब है और दवाइयों के बाद भी ठीक नहीं हो पा रहा है। तो आप एक पत्ते में (यह पत्ता पान का पत्ता हो) गुलाब और बताशे को रखकर रोगी के ऊपर से सात बार उतार लें। इसके बाद इसे जला दें। ऐसा करने से रोगी के स्वास्थ्य में लाभ होगा।

यदि आप भी कर्जे में डूबे हुए है और आप चाहते हैं की आपको कर्जे से जल्द ही छुटकारा मिल जाये। इसके लिए आप लाल गुलाब का यह उपाय अवश्य करें। एक श्वेत वस्त्र और पांच गुलाब के फूल ले गुलाब सुर्ख लाल होने चाहिए। अब आपको श्वेत वस्त्र के चारों कोनों पर एक एक गुलाब बांध लेना है और वस्त्र के मध्य भाग में भी एक फूल बांधकर उसकी पोटली बना लेनी है। अब इस पोटली को बहते पानी में प्रवाहित करना है। गुलाब के इस चमत्कारी उपाय से आपको शीघ्र ही कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी और साथ ही घर में सुख समृद्धि आएगी।

Related Articles

Back to top button