ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
विदेश

रूस और ईरान कर रहे नई साझेदारी की तैयारी

मास्को | रूस और ईरान ऐसे दस्तावेज तैयार कर रहे हैं, जो दोनों देशों के बीच साझेदारी की एक नई गुणवत्ता तय करेंगे। यह बात रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अपने ईरानी समकक्ष होसैन अमीर अब्दुलाहियन के साथ एक बैठक में कही। होसैन इस समय मॉस्को में हैं। आरटी ने बताया कि रिया नोवोस्ती ने लावरोव के हवाले से कहा, “हम नए दस्तावेज तैयार कर रहे हैं जो हमारी साझेदारी के नए गुणों के अनुरूप डिजाइन किए गए हैं।”

लावरोव ने बैठक में कहा कि रूस और ईरान के बीच व्यापार बाहरी कारकों के बावजूद लगातार बढ़ रहा है, यह 4 अरब डॉलर से अधिक का हो गया है।

उन्होंने कहा, “यह खुशी की बात है कि सभी ज्ञात कारकों के बावजूद हमारा व्यापार कारोबार लगातार रिकॉर्ड गति से बढ़ रहा है। पिछले साल यह लगभग 80 प्रतिशत बढ़कर 4 अरब डॉलर से अधिक हो गया।”

ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन रूसी पक्ष के साथ द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दों और संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) पर वार्ता की स्थिति पर चर्चा करेंगे।

वह रूसी संघ के अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय मुद्दों और जेसीपीओए पर वार्ता की प्रगति पर बातचीत करेंगे।

Related Articles

Back to top button