ब्रेकिंग
Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा Kolkata Crime: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, फोटो वायरल करने की धमकी देकर 7 साल तक किया रेप छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट
विदेश

रूस का सहयोग करने पर भारत, चीन, मिस्र पर दबाव बना रहा अमेरिका: लावरोव

मॉस्को | रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि रूस के साथ सहयोग के कारण अमेरिका चीन, तुर्की और कई अन्य देशों पर दबाव बना रहा है। आरटी की रिपोर्ट के अनुसार, लावरोव ने एक टीवी साक्षात्कार में अन्य देशों के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए कहा, “यह सिर्फ अशिष्टता है, जो वाशिंगटन से फूट रही है, मुझे नहीं पता, यह (समझ से) परे है।”

उन्होंने कहा, “यह और भी चौंकाने वाली बात है कि चीन, भारत, मिस्र जैसी प्राचीन सभ्यताओं के खिलाफ इस तरह के ब्लैकमेल का इस्तेमाल किया जा रहा है और इसी प्रकार का व्यवहार तुर्कों के साथ भी किया जा रहा है।”

उन्होंने आरबीसी टीवी चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण क्षण है, यह आधुनिक इतिहास में एक युगांतरकारी क्षण है, क्योंकि यह शब्दों के व्यापक अर्थों में ‘लड़ाई’ को दर्शाता है कि विश्व व्यवस्था कैसी दिखेगी।”

पश्चिम यूक्रेन के आसपास की स्थिति को शांति से हल नहीं करना चाहता है, लावरोव ने इस सवाल के जवाब में कहा कि यूक्रेन मामले को आखिर शांति से क्यों नहीं सुलझाया जा सकता है?

Related Articles

Back to top button