ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मध्यप्रदेश

दो अफसरों की कार आपस में भिड़ी: तहसीलदार, SDO और रेंजर समेत 4 गंभीर रूप से घायल, 1 की मौत, इधर बाइक से गिरने से एक युवक की मौत

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा सिवनी मार्ग में समसवाडा के नजदीक चौरई नायब तहसीलदार और बैतूल वन विभाग के एसडीओ के वाहन की आपस में टक्कर हो गई. इस हादसे नायब तहसीलदार गीता राहदंगाले, बैतूल में पदस्थ पश्चिम मंडल के एसडीओ विजेंद्र खोबरागड़े और उनकी पत्नी रेंजर अनामिका कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. दुर्घटना में एक वाहन चालक की मौत हो गई है. जबकि दूसरे वाहन चालक को गंभीर चोटें आई हैं. नायब तहसीलदार और उनके वाहन चालक को गंभीर हालत में नागपुर रेफर किया गया है.

बताया जाता है कि बैतूल में पदस्थ वन विभाग के एसडीओ विजेंद्र खोबरागड़े और उनकी पत्नी अनामिका कनौजिया बालाघाट से बैतूल जा रहे थे, तभी चौरई के समीप समसवाडा गांव के पास उनका वाहन चौरई की नायब तहसीलदार गीता राहदंगाले के वाहन से टकरा गया. दुर्घटना में वाहनों के परखच्चे उड़ गए. घायलों का इलाज जारी है. मृत ड्राइवर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

बाइक से गिरने से एक युवक की मौत

नीरज काकोटिया,बालाघाट। बालाघाट जिले के सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई,दूसरा गंभीर रूप से घायल है. बालाघाट के चांगोटोला से लामता मार्ग पर हाथी प्लान के पास की घटना बताई जा रही है. केवलारी निवासी युवक अजय जंघेला की मौके पर मौत हो गई औऱ अखिलेश पाण्डे गंभीर रूप से घायल है.

जानकारी के मुताबिक घटना आज देर शाम की है, जहां केवलारी निवासी अजय जंघेला और अखिलेश पांडे चांगोटोला की ओर तेज रफ्तार बाइक से जा रहे थे. जिनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और हाथी प्लान के पास बड़े पत्थर से टकरा गई. जिसकी वजह से अजय जंघेला को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वही दूसरे युवक अखिलेश पांडे को पैर और चेहरे में चोट आई. जिसे राहगीरों ने लामता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जिसका प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय बालाघाट रेफर किया गया.

Related Articles

Back to top button