ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
छत्तीसगढ़

CM बघेल का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल: मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के राज अधिवेशन में शामिल होंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 मार्च को रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बघेल 20 मार्च को दोपहर 12 बजे भिलाई-03, थाना ग्राउंड परिसर हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.30 बजे डी.के. कॉलेज परिसर हेलीपेड बलौदाबाजार पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल वहां बलौदाबाजार के गौरव पथ गार्डन में 12.35 बजे से 12.45 बजे तक मूर्ति अनावरण कार्यक्रम और 12.50 बजे से पंडित चक्रपाणी शुक्ल हायर सेकेण्डरी स्कूल में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज द्वारा आयोजित अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे. वे इसके बाद दोपहर 2.35 बजे से विप्र वाटिका में सर्व ब्राम्हण समाज के आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 3.10 बजे डी.के. कॉलेज परिसर हेलीपेड, बलौदाबाजार से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.40 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे. वे वहां से कार द्वारा प्रस्थान कर 3.50 बजे रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग अंतर्गत ग्राम सेमरिया पहुंचेंगे.

वहां छत्तीसगढ़ कबीर पंथी साहू समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्रावास भवन का लोकार्पण करेंगे. वे इसके पश्चात अपरान्ह 4.30 बजे ग्राम सेमरिया से रायपुर के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे.

Related Articles

Back to top button