ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
देश

EPFO ने जनवरी में जोड़े 15.29 लाख सदस्य, आपने भी खुलवाया है खाता तो सिर्फ एक मिस्ड कॉल से पता लगाएं बैलेंस

EPFO Members: ईपीएफओ ने जनवरी 2022 में शुद्ध आधार पर 15.29 लाख सदस्य जोड़े, जो दिसंबर 2021 के 12.60 लाख की तुलना में 21 फीसदी ज्यादा हैं.

EPFO Members: ईपीएफओ ने जनवरी 2022 में शुद्ध आधार पर 15.29 लाख सदस्य जोड़े, जो दिसंबर 2021 के 12.60 लाख की तुलना में 21 फीसदी ज्यादा हैं. श्रम मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है. इसके अलावा ईपीएफओ ने दिसंबर 2020 के दौरान वास्तविक आधार पर 12.54 लाख सदस्य बनाए थे.

मंत्रालय ने जारी किया बयानश्रम मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘ईपीएफओ के अंतिम पेरोल आंकड़े आज, यानी 20 मार्च 2022 को जारी किए गए हैं, जिसके मुताबिक EPFO ने जनवरी 2022 में शुद्ध आधार पर 15.29 लाख ग्राहक जोड़े. इसके अलावा मंथली आधार पर देखें तो दिसंबर 2021 की तुलना में जनवरी 2022 में 2.69 लाख सदस्य अधिक बनाए गए.’’

जारी किए ताजा आंकड़ेआंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2021 में कुल 12.60 लाख नए सदस्य जुड़े हैं. बयान के मुताबिक, जनवरी में शुद्ध आधार पर जोड़े गए कुल 15.29 लाख सदस्यों में से लगभग 8.64 लाख नए सदस्यों को EPF और MP अधिनियम, 1952 के सामाजिक सुरक्षा दायरे के तहत पंजीकृत किया गया है.

6.65 लाख शुद्ध ग्राहक हुए बाहरबयान में आगे बताया गया कि लगभग 6.65 लाख शुद्ध ग्राहक योजना से बाहर हो गए थे, लेकिन अंतिम निकासी का विकल्प चुनने के बजाय अपनी सदस्यता जारी रखते हुए ईपीएफओ में फिर से शामिल हो गए. मंत्रालय ने बयान में कहा कि पेरोल डेटा जुलाई 2021 से बाहर हुए सदस्यों की संख्या में गिरावट की प्रवृत्ति को भी दर्शाता है.

EPFO ने हाल ही में घटाई हैं ब्याज दरेंEPFO ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ब्याज दरों को 8.5 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया गया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में फैसला लिया गया था कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफओ की ब्याज दरों को घटा दिया जाए. इस तरह अब इसकी ब्याज दरों को 8.50 फीसदी से घटाकर 8.10 फीसदी कर दिया गया

मिस्ड कॉल के जरिए चेक करें बैलेंसअगर आप मिस्ड कॉल के जरिए बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको EPFO पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर सिर्फ एक मिस्ड कॉल देनी है. इसके बाद में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैलेंस का मैसेज आ जाएगा. यह मैसेज आपके पास AM-EPFOHO की तरफ से आएगा.

Related Articles

Back to top button