ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
मनोरंजन

कम वोट्स की वजह से लॉकअप से बाहर हुईं बबीता फोगाट

रेसलर बबीता फोगाट  रियलिटी शो ‘लॉकअप’  से बाहर हो गई हैं। करणवीर और बबीता दोनों इस हफ्ते ‘बॉटम टू’ में थे लेकिन घरवालों ने दोनों के बीच करणवीर को चुना और इस तरह बबीता कंगना रणौत के शो से बाहर हो गईं। कंगना ने उन्हें कहा कि शो के अंदर उनकी इन्वॉल्मेंट पिछले कुछ दिनों में कम हो गई है और इस वजह से वह अपने दर्शकों को एंटरटेन नहीं कर पाईं।कंगना ने घरवालों की वोटिंग से हिसाब से जब बबीता का नाम लिया तो वह शो से जाते-जाते इमोशनल हो गईं। कंगना ने उनसे कहा कि फिजिकली वह दर्शकों से जुड़ने में कामयाब रहीं लेकिन इमोशनल और मेन्टल लेवल पर वो दर्शकों से जुड़ नहीं पाईं। कंगना ने यह भी कहा कि हो सकता है वे इस माहौल में खुद को ढाल नहीं पा रही हैं।

बबीता फोगाट के एलिमिनेट होने पर बाकी कंटेस्टेंट्स काफी दुखी नजर आए। बबीता फोगाट से पहले शो के चॉकलेटी कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शर्मा भी कंगना की जेल से बाहर हो गए थे। शो में अंजलि को सबसे ज्यादा वोट मिले थे और इसलिए उनके पास स्पेशल पावर थी, जिससे वह किसी एक कंटेस्टेंट को सेव कर सकती थीं। अंजलि ने पूनम पांडे को सेव किया। वहीं रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में कंगना रणौत और पायल रोहतगी में जमकर बहस भी हुई।

Related Articles

Back to top button