ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...
छत्तीसगढ़

पार्षद द्वारा मंदिर में बैठकर शराब पीने से हुआ जमकर हंगामा

भिलाई । शुक्रवार की रात भिलाई चरोदा निगम के वार्ड – 9 राजीव पारा में जमकर हंगामा हो गया। लोगों ने कांग्रेस पार्षद संतोष तिवारी पर मंदिर परिसर में बैठकर शराब पीने का आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा मच गया। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की बात भी सामने आ रहीं है। पार्षद और मोहल्लेवासियों के बीच गाली गलौच का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों की शिकायत पर भिलाई -3 पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है।

भाजपा चरोदा मंडल द्वारा राइट टू रिकाल के तहत पार्षद को वापस बुलाए जाने की मांग को लेकर अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। वहीं कांग्रेस पार्षद तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष संतोष तिवारी इसे राजनीति से प्रेरित आरोप बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि सच कुछ और है बताया कुछ और जा रहा है। हारे हुए लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button