ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
छत्तीसगढ़

सकारात्मक कार्यों के लिए रीना ताम्रकार को मिला महिला शक्ति सम्मान 

बिलासपुर । महिलाओं के सम्मान तथा स्वाभिमान को समर्पित विश्व संवाद परिषद की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित महिला शक्ति सम्मानों की घोषणा की गई।
विश्व संवाद परिषद का गठन 2019 में भारत सरकार के ट्रस्ट एक्ट के अंतर्गत चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में किया गया है। यह परिषद भारत सरकार के नीति आयोग में भी गैर लाभकारी चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में पंजीकृत है जो फुटपाथ पर निवासरत बच्चो की शिक्षा,भोजन व स्वास्थ्य आदि सुविधाओं हेतु प्रयासरत हैं।
प्रत्येक वर्ष सामाजिक,स्वास्थ्य,शिक्षा आदि के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने वाली महिलाओं को इस सम्मान से नवाजा जाता है। इस सम्मान हेतु नॉमिनेशन पूर्णत: नि:शुल्क है। इस वर्ष इस सम्मान को प्राप्त करने वाली अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिलाओं ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कृतित्व व व्यक्तित्व के द्वारा केवल प्रदेश अथवा देश ही नहीं अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान अर्जित किया है इन्हें यह सम्मान यह प्रदान किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि इस वर्ष सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली 101 महिलाओं को महिला शक्ति पुरस्कार से नवाजा गया है इसी श्रृंखला में छत्तीसगढ़ राज्य से इस सम्मान को प्राप्त करने वाली रीना ताम्रकार राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी के रूप में स्थानीय डी.पी.विप्र महाविद्यालय में कार्यरत हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं का मार्गदर्शन करते हुए ये सतत शिक्षा,पर्यावरण संरक्षण,महिलाओं के स्वास्थ्य,पोषण,विधिक अधिकारों आदि के लिए विगत कई वर्षों से प्रयासरत हैं। वैश्विक महामारी कोरोना के काल में इन्होंने भोजन वितरण,राशन वितरण, हस्त निर्मित मास्क वितरण,सैनिटाइजर वितरण,टीकाकरण आदि हेतु सतत जागरूकता अभियानों को आयोजित कर समाजसेवा के क्षेत्र में नव कीर्तिमान स्थापित किया है। महिलाओं की आंतरिक सुरक्षा हेतु ये अपनी स्वयमसेविकाओं के साथ निरन्तर प्रयासरत रहकर आंतरिक स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारियां नगरीय,ग्रामीण तथा श्रमिक बस्तियों में निवासरत महिलाओं को प्रदान कर रही हैं।
सामाजिक क्षेत्र में विकास एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न विषयों पर जागरूकता अभियानों के माध्यम से किये जा रहे इनके प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। जिनके प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इन्हें विश्व संवाद परिषद द्वारा महिला शक्ति सम्मान-2021 प्रदान किया गया है। इस सम्मान में विश्व संवाद परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ.श्याम पचौरी तथा चयन समिति में रिटायर्ड आईपीएस आनन्द पचौरी,आलोक दलेला एडवोकेट,चमन गुप्ता चार्टर्ड एकाउंटेंट,डॉ. श्रद्धा तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button