ब्रेकिंग
सिवनी के जनता नगर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध ... पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम
देश

मणिपुर की महिला ने दक्षिणी दिल्ली में लगाया दुष्कर्म का आरोप, 1 गिरफ्तार

नई दिल्ली | मणिपुर की रहने वाली 21 वर्षीय एक महिला के साथ राष्ट्रीय राजधानी में कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान दिल्ली के हुमायूंपुर निवासी संजय के रूप में हुई है।

अधिकारी के मुताबिक घटना 16 मार्च की है और पीड़िता ने 18 मार्च शुक्रवार को इसकी सूचना दी थी।

अधिकारी ने कहा, “सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस थाने में शुक्रवार को एक शिकायत मिली जिसमें 21 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ दो दिन पहले उसके सहयोगी ने दुष्कर्म किया था।” महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के हुमायूंपुर के एक होटल में सर्विस स्टाफ के रूप में काम करती है।

अधिकारी ने कहा, “16 मार्च को दोपहर करीब 1.30 बजे जब वह रेस्टोरेंट के वॉशरूम से बाहर आई तो संजय के रूप में पहचाने जाने वाले उसके साथी ने उसके साथ जघन्य अपराध किया।”

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने उस दिन कथित दुष्कर्म के बारे में किसी को नहीं बताया, हालांकि बाद में उसने शिकायत दर्ज कराई।

तदनुसार, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

जांच के दौरान आरोपी संजय को दक्षिणी दिल्ली इलाके से गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा, “यह भी पता चला है कि शिकायतकर्ता और आरोपी पिछले एक साल से एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। आगे की जांच जारी है।”

Related Articles

Back to top button