ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
छत्तीसगढ़

समय से पहले ही खत्म हो सकता है बजट सत्र

रायपुर। राज्य विधानसभा का बजट सत्र निर्धारित समय से पहले ही खत्म हो सकता है। तय कार्यक्रम के अनुसार अभी 25 मार्च तक सदन की पांच बैठकें होनी हैं, लेकिन ज्यादातर कामकाज निपट चुका है। प्रदेश के 13 में से 11 मंत्रियों के विभागों की अनुदान मांगों को चर्चा के बाद पहले ही पारित किया जा चुका है। बाकी बचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के विभागों की अनुदान मांगों पर सदन में सोमवार को चर्चा होगी।

सीएम आज पेश करेंगे विनियोग विधेयक

चार दिन की छुट्टी के बाद सोमवार से सदन की बैठक फिर से शुरू होगी। सोमवार को ही मुख्यमंत्री बघेल बतौर वित्त मंत्री विनियोग विधेयक पेश करेंगे। इस पर मंगलवार को चर्चा होगी। अफसरों के अनुसार विनियोग विधेयक बजट की अंतिम प्रक्रिया है। सरकार ने मौजूदा सत्र में दो संशोधन विधेयक पेश किए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितीकरण (संशोधन) विधेयक 2022 और भू-राजस्व संहित (संशोधन) विधेयक 2022 शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button