ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
मध्यप्रदेश

गौतम गंभीर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, आप सरकार को घेरा

उज्जैन ।   पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने सोमवार को भगवान महाकाल के दर्शन किए। मीडिया से चर्चा में उन्होंने पंजाब में बनी आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा। कहा कि अगर वहां की सरकार खालिस्तान समर्थकों को सहयोग करेगी, तो देश के लिए ठीक नहीं होगा। गौतम गंभीर सोमवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां गर्भगृह में जाकर भगवान का पूजन-अभिषेक किया। उनके साथ स्थानीय सांसद अनिल फिरोजिया भी थे। महाकाल मंदिर के पुजारियों ने गौतम गंभीर को स्मृति चिह्न और प्रसाद दिया। गंभीर ने कहा कि वे दोबारा फिर दर्शन करने महाकाल मंदिर आएंगे।

सीमा से लगा राज्य, इसलिए चिंता

मीडिया से चर्चा करते हुए गंभीर ने कहा कि पंजाब में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार खालिस्तान समर्थकों को सहयोग करती है तो ये देश के लिए ठीक नहीं होगा। बता दें आप नेताओं पर इस तरह के आरोप लगते रहे हैं। हालांकि पार्टी नेता इस तरह के आरोपों को सिरे से खारिज करते आए हैं। गंभीर ने कहा कि उन्होंने महाकाल से जलकल्याण की प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button