ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

एन बीरेन सिंह ने लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

एन बीरेन सिंह ने सोमवार को दूसरे कार्यकाल के लिए इंफाल में मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। बीरेन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष अधिकारीमयुम शारदा देवी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और पार्टी के अन्य नेताओं की उपस्थिति में शपथ ली। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद बीरेन सिंह ने कहा कि उनकी सरकार का पहला लक्ष्य मणिपुर को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाना होगा। उन्होंने कहा कि मैं राज्य से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए दिन-रात काम करूंगा। अगला कदम राज्य से किसी भी तरह के नशीली दवाओं से संबंधित मुद्दों को दूर करना होगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर एन बीरेन सिंह को बधाई दी है। उन्होंन ट्वीट कर कहा कि मुझे विश्वास है कि उनकी टीम मणिपुर को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और मुख्यमंत्री के रूप में बीरेन सिंह पिछले पांच वर्षों में किए गए अच्छे काम को जारी रखेंगे।

रविवार को हुई एक बैठक में बीरेन सिंह को सर्वसम्मति से भाजपा के विधायक दल का नेता चुना गया था। इसमें पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने भाग लिया था। भाजपा के राज्य विधायक दल की बैठक से पहले बीरेन सिंह ने दिल्ली का दौरा किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।

Related Articles

Back to top button