ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मनोरंजन

राशि खन्ना बोलीं मुझे रुद्र में देखकर हैरान हो गया था मेरा परिवार 

मुंबई। अभिनेत्री राशि खन्ना ने हाल ही में रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस से ओटीटी में डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने एक सोशियोपैथ डॉक्टर आलिया चोकसी की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि परिवार उन्हें सीरीज में में देखकर हैरान था। अपनी भूमिका के बारे में राशि ने कहा, अलिया जैसे अलग किरदार को निभाना ही मेरे लिए मायने रखता है। मुझे लगता है कि मैं हमेशा कुछ ऐसा ढूंढ़ती हूं जो मुझे अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकाल दे और इस किरदार ने ऐसा ही किया। मैंने इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।
उन्होंने कहा कि सीरीज के सभी कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। खासकर अजय सर और अतुल सर। अजय सर पहले दिन से ही मेरा समर्थन कर रहे थे। वह बहुत अच्छे अभिनेता हैं और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। अतुल सर भी एक शानदार अभिनेता हैं और उनके साथ काम करना भी शानदार रहा। राशि को उनकी भूमिका के लिए दर्शकों की सराहना मिली है। सेट पर लोग उन्हें इस किरदार में देखकर डर गए, उनका परिवार भी उन्हें रुद्र में देखकर हैरान रह गया। राशि ने कहा, “मेरा परिवार और दोस्त हैरान थे। मैं जिस तरह की हूं, उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि मैं इस तरह के किरदार भी निभा सकती हूं। इसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस किरदार को निभा पाऊंगी! लेकिन, वे सभी खुश और गौरवान्वित हैं।” बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग कर रही है।

Related Articles

Back to top button