ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक
मध्यप्रदेश

इंदौर में बेटे के सामने ट्रक ने पिता को कुचला,गलत एंट्री लेकर घुसा ट्रक रौंदते हुए गुजरा

इंदौर में बेटे के सामने पिता को ट्रक ने रौंद डाला। घटना भंवरकुआं इलाके में रविवार की है। पिता को अपने सामने दम तोड़ते देख बेटा बदहवास हो गया। ट्रक चालक ने विपरीत दिशा में एंट्री लेकर उसे चपेट में ले लिया था। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मृतक का नाम रामसेवक लोवंशी था। वह शिवनगर मूसाखेड़ी का रहने वाला था। उसके बेटे चंदन लोवंशी(18) ने पुलिस को घटना की आंखोंदेखी बताई। पढ़िए बेटे के सामने पिता की मौत की आंखोंदेखी…मेरे सामने पिता ट्रक के पहिए के नीचे आ गए मेरे पिता मजदूरी करते थे। मां फैक्ट्री में काम करती है। वे मां को फैक्ट्री में छोड़कर आ रहे थे। नेमावर रोड चौराहे पर वे किसी से बात करने के लिए रुक गए। तभी प्रभु तौल कांटे के पास से एक ट्रक गलत दिशा में आया। ट्रक ने पिता को अगले पहिए की चपेट में ले लिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरा मंजर मेरे सामने घटा।​​ मेरा एक छोटा भाई है। हम दोनों पढ़ाई कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button