ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
देश

Cryptocurrency ले रखी है तो 28 फीसद टैक्‍स भरने को हो जाइए तैयार, ये होने वाला है बदलाव

क्रिप्‍टोकरंसी को लेकर सरकार कुछ नया सोच रही है। सरकार विचार कर रही है कि क्या इसे मुद्रा की पूरी वैल्‍यू पर लगाया जाना चाहिए। क्या क्रिप्टोकरंसी को गुड्स और सर्विसेज के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्‍क । सरकार क्रिप्टोकरंसी को जीएसटी (GST on Cryptocurrency) के दायरे में लाने पर विचार कर रही है, जिससे लेन-देन के पूरे मूल्य पर टैक्स लगाया जा सके। इस समय सिर्फ क्रिप्टो एक्सचेंज द्वारा दी जाने वाली सेवाओं पर 18 प्रतिशत GST लगाया जाता है और इसे वित्तीय सेवा के तौर पर वर्गीकृत किया जाता है। जीएसटी अधिकारियों का विचार है कि क्रिप्टो किसी लाटरी, कैसीनो, सट्टेबाजी, जुआ, घुड़दौड़ के समान हैं, जिनके पूरे मूल्य पर 28 प्रतिशत जीएसटी लागू है। इसके अलावा सोने के मामले में पूरे लेनदेन पर तीन प्रतिशत जीएसटी लगाया जाता है

क्रिप्टोकरंसी पर GST लगाने के संबंध में स्पष्टता जरूरी

एक अधिकारी ने कहा, ‘क्रिप्टोकरंसी पर GST लगाने के संबंध में स्पष्टता जरूरी है और हम विचार कर रहे हैं कि क्या इसे पूरे मूल्य पर लगाया जाना चाहिए, और क्या क्रिप्टोकरंसी को गुड्स और सर्विसेज के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है।

वर्गीकरण पर फैसले को अंतिम रूप देना होगा

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि अगर क्रिप्टोकरंसी के पूरे लेनदेन पर जीएसटी लगाया जाता है तो यह दर 0.1 से एक प्रतिशत के बीच हो सकती है। टैक्स की दर पर चर्चा शुरुआती चरण में है, चाहे यह 0.1 प्रतिशत हो या एक प्रतिशत। पहले वर्गीकरण पर फैसले को अंतिम रूप देना होगा और फिर दर पर चर्चा की जाएगी।

क्रिप्टोकरंसी को रेगुलेट करने के लिए अलग से कानून

अधिकारी ने बताया कि जीएसटी कानून क्रिप्टोकरंसी के वर्गीकरण के बारे में स्पष्ट रूप से नहीं बताता है। इसी पर काम चल रहा है। क्रिप्‍टो करंसी पर आम बजट 2022-23 में क्रिप्टो एसेट्स पर आयकर लगाने के संबंध में कुछ स्पष्टता लाई गई है। सरकार क्रिप्टो करंसी को रेगुलेट करने के लिए अलग से एक कानून पर काम कर रही है, लेकिन अभी तक कोई मसौदा सार्वजनिक रूप से जारी नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button