ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...
मध्यप्रदेश

इंदौर में छाया रंगपंचमी का उल्लास, हर कोई रंगा रंग में

इंदौर।   दो साल बाद एक बार फिर मध्यक्षेत्र में रंगपंचमी का उल्लास मंगलवार सुबह से छा गया। लोग मस्ती के रंग में रंगे नजर आए। शहर में सुबह प्रभातफेरी गेर निकाली गई, जो राजवाड़ा पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। हर तरफ रंग-गुलाल उड़ता नजर आया। गेर में शामिल होने के लिए शहर के कोने-कोने से लोग राजवाड़ा पर जुटने शुरू हो गए हैं।

सुबह गोमती देवी व्यायामशाला द्वारा प्रभातफेरी गेर निकाली गई। इसमें जेलरोड खातीपुरा क्षेत्र की महिला मंडल और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। गेर के दौरान महिला-पुरुष रंग-गुलाल उड़ाते चल रहे थे। राजवाड़ा पर कई गेर भी पहुंचने वाली हैं। राजवाड़ा पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात है। तीन परंपरागत गेर और एक फाग यात्रा भी राजवाड़ा पहुंचेगी। 70 साल से चली आ रही इस परंपरा के निर्वाहन के अवसर पर राजवाड़ा रंग-गुलाल और टेसू के फूलों से सराबोर नजर आने लगा है। गेर में अपने-पराए का भेद मिटेगा और हर कोई रंगों से भीगेगा। पुलिस-प्रशासन और नगर निगम की तैयारियों के साथ गेर संचालकों ने भी इस बार दोगुनी तैयारी की है।

राजवाड़ा पर जुटने लगे लोग

सुबह 10 से दोपहर 2.30 बजे तक रंगों के उल्लास के उत्सव में साक्षी बनने के लिए करीब चार लाख से अधिक रंग प्रेमी जुटेंगे। सुबह से ही राजवाड़ा पर लोग आना शुरू हो गए थे। यहां वृंदावन का प्रेम मंदिर और बरसाना की लट्ठमार होली भी नजर आएगी। गेर में शामिल होने अहमदाबाद, मुंबई, वडोदरा, हैदराबाद से भी लोग आएंगे। कोरोना के चलते वर्ष 2020 व 2021 में गेर नहीं निकली थी। इस बार निर्माणधीन सड़क के कारण टोरी कार्नर की गेर नहीं निकलेगी।

फाग यात्रा में नजर आएगी वृंदावन के प्रेम मंदिर की प्रतिकृति

हिंद रक्षक संगठन की फाग यात्रा सुबह 11 बजे बांके बिहारी की आरती के साथ नृसिंह मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा मेें वृंदावन के प्रेम मंदिर की प्रतिकृति नजर आएगी। इसमें बांके बिहारी के दर्शन भी होंगे। हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ व अध्यक्ष राजसिंह गौड़ ने बताया कि इसके अलावा राधाकृष्ण का मनोहारी रथ भी आकर्षण का केंद्र होगा। भजन मंडलियां भी यात्रा में रहेगी। 200 क्विंटल फूलों से रंग तैयार किया गया है। इसके अलावा एक हजार किलो गुलाल का इस्तेमाल किया जाएगा। यात्रा में संगठन के 25 वाहन रहेंगे। इसमें प्राकृतिक सुगंधित रंगों की वर्षा होगी।

सबसे लंबा रहेगा संगम कार्नर का रूट

संगम कार्नर चल समारोह समिति की गेर संगम कार्नर मल्हारगंज चौराहा से सुबह 10.30 बजे निकलेगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भगवान कृष्ण की वेश-भूषा शामिल होंगे। इसमें 45 वाहन आठ हजार किलो गुलाल और 2500 किलो सतरंगी फूल उड़ाते चलेंगे। समिति के अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल ने बताया कि आयोजन का 68वां वर्ष है। मथुरा से आ रही महिलाओं की टीम राजवाड़ा पर बरसाना की लट्ठमार होली खेलेंगी। संगम कार्नर के गेर मार्ग की लंबाई सबसे अधिक साढ़े चार किलोमीटर की होगी।

रसिया कार्नर की गेर में रहेंगे 30 वाहन

रसिया कार्नर नवयुवक मित्र मंडल की गेर ओल्ड राजमोहल्ला से सुबह 11 बजे निकलेगी। इसमें ट्राले, ट्रैक्टर, रनगाड़ों की कतार होगी। इसमें डीजे पर थिरकते हुए युवा शामिल होंगे। करीब कतारबद्ध होकर 30 वाहन चलेंगे। इसमें 1100 किलो गुलाल उड़ाया जाएगा। साथ ही 500 किलो फूल का उपयोग भी किया जाएगा। इस दौरान पोहा और ठंडाई का वितरण किया जाएगा। गेर कैलाश मार्ग, इतवारिया बाजार, सीतला माता बाजार, गोराकुंड चौराहा होते हुए राजवाड़ा पहुंचेगी। संयोजक राजपाल जोशी के अनुसार इसमें सात हजार लोग शामिल होंगे।

मारल क्लब मिसाइलों से बरसाएगा रंग

मारल क्लब की गेर छीपाबाखल से सुबह 10 बजे निकाली जाएगी। इसमें 400 किलो गुलाल का उपयोग होगा। इसके अलावा मिसाइलों से रंगीन कागज की कतरन उड़ाई जाएगी। इस बार तीन गाड़ियों में तीन की बजाए 6 मिसाइलों से रंग बरसाया जाएगी। साथ ही 50 ढोल वाले भी होंगे। 35 हजार लीटर क्षमता वाले टैंकर से पानी की बौछार की जाएगी। आयोजक अभिमन्यु मिश्रा के अनुसार गेर में 25 गाड़ियां हांेगी। आयोजन का यह 49वां वर्ष है।

Related Articles

Back to top button