ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
देश

सोनिया गांधी आज करेंगी हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कल यानी की मंगलवार को दिल्ली में अपने आवास पर हिमाचल प्रदेश के पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगी। हाल ही में हुए पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली हार के बाद, पार्टी आगामी चुनावों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इस साल हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं, इस चुनावी मैदान में उतरने के लिए कांग्रेस ने अभी से अपनी कमर कस ली है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसी सिलसिले में राज्य के पार्टी नेताओं संग कल अपने आवास पर बैठक करेंगी। कयास लगाया जा रहा है कि इस बैठक में सोनिया गांधी जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए चलाए कार्यक्रम और चुनाव की तैयारी सहित अन्य मामलों पर चर्चा कर सकती हैं।

वहीं कांग्रेस युवा शक्ति पर काफी जोर दे रही है, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने हाल ही में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा ‘युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन मजबूत है और आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। कुलदीप राठौर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने में युवा कांग्रेस की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने रैली में घोषणा करते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव में युवाओं को टिकट देने की पैरवी की जाएगी। यही नहीं आगामी चुनाव में उतरने से पहले कांग्रेस के वादों की लिस्ट अभी से शुरू हो गई है।

Related Articles

Back to top button