ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
उत्तरप्रदेश

गाजियाबाद में कोरोना से ज्यादा टीबी के मरीज मिले

गाजियाबाद । जिले में चल रहे घर-घर जाकर टीबी रोगी खोजो अभियान की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। एक से 21 मार्च तक 12,992 लोगों की जांच कराने पर 185 टीबी संक्रमित मिले हैं। जबकि इसी समय अंतराल में 93,112 लोगों की जांच में कोरोना के 159 मरीज मिले हैं। दो साल में कोरोना से 473 और टीबी से 934 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्ष 2020 में 424 और 2021 में 405 लोगों की टीबी से मौत हुईं हैं।

चालू वित्त वर्ष में अब तक पांच टीबी संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि टीबी का संक्रमण तेज गति से फैल रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आरके यादव ने बताया कि टीबी को छिपाने का प्रयास किया जाता है। ऐसे में टीबी जानलेवा साबित होने लगती है।

सर्वे के तहत डाट्स केंद्रों पर टीबी के सात, इएसआइ केंद्र पर 12, लोनी में 10, मुरादनगर में सात, भोजपुर में 34, विजयनगर में पांच, खोड़ा में सात, साहिबाबाद में छह, पसौंड़ा में 11, चिरौडी में 15, मंडौला में आठ, बम्हैटा में आठ, डासना में 11, संजयनगर में 13, मोदीनगर में नौ और फरीदनगर में 14 मरीज मिले हैं।

Related Articles

Back to top button