मध्यप्रदेश
ऑपरेशन पवित्र: शातिर चोर पहले मकानों की रेकी करते, फिर वारदात को देते थे अंजाम, पुलिस से बचने फोन और बाइक का नहीं करते थे इस्तेमाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में शाजहांनाबाद पुलिस ने नकबजन करने वाले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑपरेशन पवित्र के तहत नकबजन गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन नकबजन के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। आरोपियों से पुलिस ने चोरी के करीब 13 लाख का माल बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मंडी दीप से भोपाल आकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। ये लोग पहले मकानों की रेकी करते थे। रेकी करने के बाद सुने मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
सभी आरोपी इतने शातिर है कि पकड़ जाने के डर से फोन और बाइक का इस्तेमाल नहीं करते थे। इसके बाद भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में और कई मामले के खुलासे होने की उम्मीद है






