ब्रेकिंग
Kabirdham Village Renamed: दशकों पुरानी समस्या का हुआ अंत, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्रामीणों को दी... CRPF Havildar Suicide Ranchi: तिरिल कैंप में दर्दनाक हादसा, आईजी साकेत सिंह ने की पुष्टि; जांच में ज... Dhanbad News: गजलीटांड़ खदान दुर्घटना की 32वीं बरसी पर नम हुईं आंखें, बाघमारा में शहीदों को दी गई श्... Sahibganj Tin Pahar Gang: रांची पुलिस ने चलाया आधी रात को स्पेशल ऑपरेशन, सकुशल घर लौट रहा है लापता ब... Medininagar Missing Girls Found: पुलिस की तकनीकी जांच से हुआ बड़ा खुलासा, गोपालगंज से सकुशल मिलीं ती... Jamshedpur News: बिष्टुपुर की एलआईसी बिल्डिंग में आधी रात को लगी भीषण आग, चौथी मंजिल का सारा सामान ज... MP-CG Crime News: कांग्रेस नेता के पिता को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, शोएब ढेबर की भूमिका पर टिकी पु... MP-CG Train Cancellation: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते हैदराबाद-रक्सौल और तिरुपति एक्सप्रेस समेत कई ... MP Crime News: भोपाल के एमपीनगर में फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर... DPI Samadhan Shivir: मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, अब जिला स्तर पर होगा लंबित मामलों ...
मध्यप्रदेश

यूपी के बुलडोजर बाबा के बाद एमपी में बुलडोजर मामा, Bjp MLA रामेश्वर शर्मा ने लगवाएं बुलडोजर मामा के पोस्टर, इधर कांग्रेस का पलटवार, कहा- बहन-बेटियों से अत्याचार में देश में नंबर-वन MP

भोपाल। देश के उत्तरप्रदेश राज्य की योगी आदित्य नाथ सरकार की तरह मध्यप्रदेश में भी आरोपियों के खिलाफ शिवराज मामा की पुलिस बुलडोजर चलवा रही है। इसी कड़ी में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने बुलडोजर मामा का बड़े बड़े होर्डिंग (पोस्टर) लगवाएं हैं। वहीं इस मामले में कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेद्र सलूजा ने टि्वटर पर लिखा है कि बहन-बेटियों से अत्याचार में देश में नंबर-वन है मध्यप्रदेश।

इन होर्डिंग में लिखा है कि बहन बेटी की इज्जत से जिसने किया खिलवाड़, बुल्डोज़र पहुंचेगा उसके द्वार। बेटी की सुरक्षा में जो बनेगा रोड़ा, मामा का बुल्डोज़र बनेगा हथौड़ा आदि। बता दें कि कल श्योपुर की बेटी के साथ गैंगरेप करने वालों के मकानों पर शिवराज सरकार का बुल्डोजर चला था। जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने कल तीनों आरोपियों के मकान को ढहा दिया था।

कुर्सी बचाने के लिये मामा अब चले योगी की राह पर…एनसीआरबी के आँकड़ो में मध्यप्रदेश मामा के राज में बहन-बेटियों से अत्याचार में देश में नं.1…प्रतिदिन 23 बेटियाँ होती है अत्याचार का शिकार..15 वर्षों में भी सुरक्षा नही दे पाये , अब चले बुलडोज़र के नाम पर गुमराह करने.. pic.twitter.com/8jBNoEh9Mi— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) March 21, 2022

कांग्रेस प्रवक्ता ने ट्वीट किया है कि एनसीआरबी के आंकड़ो में मध्यप्रदेश मामा के राज में बहन-बेटियों से अत्याचार में देश में नंबर-वन है। प्रदेश में प्रतिदिन 23 बेटियां अत्याचार का शिकार होती है। 15 वर्षों में भी सुरक्षा नहीं दे पाये, अब चले बुलडोजर के नाम पर गुमराह करने। कई भाजपा नेताओं के नाम भी दुष्कर्म की घटनाओं में सामने आये हैं। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या उनके घर से बुलडोजर चलाकर शुरुआत होगी ? माफियाओं के लिये जो 10 फीट का गड्डा खोदा था, उसका क्या हुआ, क्या उसे बुलडोज़र से भर दिया है। सब चुनावी इवेंट है। बेहतर हो बेटियों को सबसे पहले सुरक्षा दो।

Related Articles

Back to top button