ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
हरियाणा

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में धोती पहनकर आए कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज मतांतरण विरोधी बिल पास होने की संभावना है। सरकार राज्य में मतांतरण कराने वालों के खिलाफ सख्त कानून बना रही है। इसके अलावा आठ अन्य संशोधन विधेयक सदन के पटल पर रखे गए हैं, जिनके पास होने की उम्मीद है।

सीएम मनोहर लाल ने विधानसभा में घोषणा की कि गुरुग्राम की चिंटेल्स पैराडिसो सोसायटी में 10 फरवरी को हुए हादसे की जांच सीबीआइ करेगी। सोसायटी के इस हादसे में दो लोग मारे गए थे। वहीं, फरीदाबाद नगर निगम में भ्रष्टाचार के मामले कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा जब सिले हुए वस्त्र त्यागते हुए धोती पहनकर व सफेद कपड़ा ओढ़कर सदन में पहुंचे तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें ऐसे नमूने पेश करने की उम्मीद थी।

सीएम की इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन में शोर मचाना शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष ने भी इस पर विरोध जताया। स्पीकर ने साफ किया कि सीएम ने विधायक को नमूना नहीं कहा, सिर्फ उनके इस तरह कपड़े पहनने को नमूना बताया है। सीएम ने भी यही बात स्वीकार की।

Related Articles

Back to top button