ब्रेकिंग
Bengaluru Quarry Accident: बेंगलुरु की पत्थर खदान में बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों ... Indore School News: स्कूल की जमीन पर बना मंदिर, 150 बच्चों का भविष्य एक कमरे के भरोसे; पढ़ें पूरी रिप... Ujjain Shipra Aarti: उज्जैन रामघाट पर प्रशासन की कार्रवाई, आरती स्थल से लाउडस्पीकर जब्त होने पर तीर्... MP Monsoon Alert: मध्य प्रदेश में मानसून का यू-टर्न, 48 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट ... Jabalpur Politics: कैलाश विजयवर्गीय के बयान के बाद जबलपुर में 'बगावत' के सुर, विवेक तन्खा ने उठाए वि... Sagar Water Supply News: सागर-मकरोनिया में टाटा प्रोजेक्ट्स की विदाई, अब नगर निगम खुद संभालेगा पानी ... Shahdol Anganwadi Recruitment 2026: शहडोल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर बंपर भर्ती, 13... Balaghat Fire News: राघोटोला पंप हाउस में लगी भीषण आग, 150 करोड़ की सिंचाई परियोजना को करोड़ों का नुकस... Chhatarpur News: CM मोहन यादव के विकास कार्यों की शिलापट्टिकाएं कबाड़ में मिलीं, प्रशासनिक अमले में ह... Gwalior Looteri Dulhan: शादी के 21 दिन बाद गहने लेकर भागी पत्नी, इंस्टाग्राम पर पति को दे रही 'डेथ व...
खेल

आईपीएल में भुवनेश्‍वर ने जीती है दो बार पर्पल कैप 

नई दिल्‍ली। आईपीएल में सबसे अब तक सबसे ज्यादा दो बार  पर्पल कैप जीतने का रिकार्ड तेज गेंदबाज भुवनेश्‍वर कुमार के नाम है। भुवनेश्‍वर ने साल 2016 और 2017 में लगातार दो बार यह उपलब्धि हासिल की थी। भुवनेश्‍वर ने साल 2016 में पहली बार लीग के 9वें सत्र में कुल 23 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल किया था। इसी साल उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने पहली बार आईपीएल खिताब हासिल किया था।

आईपीएल के 9वें सत्र की तरह ही भुवी ने दसवें सत्र में भी टूर्नामेंट में कुल 26 विकेट लिए। भुवी ने लगातार दूसरी बार पर्पल कैप जीती। इसी के साथ ही वह लगातार दो सत्र में पर्पल कैप जीतने वाले पहले गेंदबाज बने थे। आईपीएल के 10वें सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद प्‍लेऑफ तक पहुंची थी। वहीं हैदराबाद ने इस बार आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में भुवी को रिलीज कर दिया था और फिर नीलामी के दौरान 4.2 करोड़ रुपये में उन्‍हें फिर से शामिल किया गया। भुवनेश्‍वर इससे पहले साल 2009 से साल 2010 तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का हिस्‍सा थे हालांकि 2 सत्र के दौरान उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद साल 2011 में पुणे वॉरियर्स ने उन्‍हें खरीदा और 2011 में डेब्‍यू सत्र में भुवी ने 4 मैच में 3 विकेट लिए। अगले सत्र में उन्‍होंने 11 मैच में 8 विकेट लिए।

Related Articles

Back to top button