ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
व्यापार

जोमैटो जल्द शुरू करेगी नई सर्विस, सिर्फ 10 मिनट में होगी फूड की डिलीवरी

खाने-पीने के सामान की ऑनलाइन डिलीवरी सुविधा उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म जोमैटो ने महज 10 मिनट में ही तत्काल डिलीवरी सेवा शुरू करने की घोषणा की है. कंपनी के संस्थापक दीपेंद्र गोयल  ने एक ब्लॉगपोस्ट में यह जानकारी दी. हालांकि गोयल ने कहा कि कंपनी इसके लिए अपने डिलीवरी भागीदारों पर किसी तरह का दबाव नहीं डालेगी. कंपनी इस लक्ष्य को अपने नेटवर्क के जरिये हासिल करेगी. उन्होंने कहा, आज ग्राहक अपनी जरूरतों का तेजी से जवाब चाहते हैं. वे न तो योजना बनाना चाहते है और न ही इंतजार करना चाहते हैं. वास्तव में जोमैटो ऐप पर कम समय में डिलीवरी करने वाले रेस्तरांओं को छांटना सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला फीचर है.

गोयल ने कहा, मुझे लगने लगा कि जोमैटो द्वारा 30 मिनट की औसत डिलीवरी का समय बहुत धीमा है और जल्द ही चलन से बाहर हो जाएगा. अगर हम इसे नहीं बदलते हैं तो कोई और ये काम करेगा. उन्होंने कहा, टेक इंडस्ट्री में जीवित रहने का एकमात्र तरीका इनोवेशन करना और आगे बढ़ना है. इसलिए हमने 10 मिनट में फूड डिलीवरी ऑफरिंग को कंपनी ने जोमैटो इंस्टैंट  नाम दिया है.

Related Articles

Back to top button