ब्रेकिंग
देश भर में चर्चा का विषय बनी पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी: पत्तल उछालने से लेकर हाईटेंशन ट... देश भर में मनाया जा रहा है संविधान दिवस: पीएम मोदी ने विशेष लेख लिखकर संविधान की महत्ता, सामाजिक न्य... 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के 18 साल पूरे: सबसे कम उम्र की चश्मदीद गवाह देविका रोटावन ने याद किया उस खौ... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: इस साल घाटी में लोकल युवाओं की आतंकी स... बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका: समय से पूर्व रिहाई का आदेश रद्द, ए... मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा...
व्यापार

रिलायंस और आईटी स्टॉक के शेयर बाजार में लौटी रौनक

रिलायंस और आईटी स्टॉक में तेजी के कारण आज शेयर बाजार  ने फिर रिकवरी की और सेंसेक्स में करीब 700 अंकों का उछाल दर्ज किया गया. सप्ताह के दूसरे दिन सेंसेक्स 697 अंकों की तेजी  के साथ 57989 के स्तर पर और निफ्टी 198 अंकों की तेजी के साथ 17315 के स्तर पर बंद हुआ. आज आईटी इंडेक्स में करीब दो फीसदी और ऑटो इंडेक्स में 1.20 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. आज सेंसेक्स के टॉप-30 में 25 शेयर तेजी के साथ और पांच शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. टेक महिंद्रा, रिलायंस और बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज में सबसे ज्यादा तेजी और हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया और सनफार्मा में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.

आज की तेजी के बाद BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर 260.35 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया. ऑटो इंडेक्स में भारत फोर्ज और टाटा मोटर्स में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. दरअसल टाटा मोटर्स ने ऐलान किया कि 1 अप्रैल से वह अपने कमर्शियल व्हीकल का दाम बढ़ाएगा. कीमत में 2-2.5 फीसदी की तेजी दर्ज की जाएगी.

Related Articles

Back to top button