ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
विदेश

बाइडन ने अमेरिकी कंपनियों को रूस के संभावित साइबर हमलों के प्रति आगाह किया 

रिचमंड । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच रूस द्वारा महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को निशाना बनाकर साइबर हमले किए जाने की बढ़ती आशंकाओं के मद्देनजर वे अपनी खुफिया जानकारी को अभेद्य डिजिटल पद्धतियों से सुरक्षित करें। बाइडन की शीर्ष साइबर सुरक्षा सहयोगी एनी न्यूबर्गर ने इस बात को लेकर चिंता जताई कि रूसी हैकर कुछ महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा संस्थाओं को निशाना बना सकते हैं, क्योंकि उन्होंने सॉफ्टवेयर में ज्ञात समस्याओं को ठीक करने के संघीय एजेंसियों के अलर्ट की अनदेखी की है। उल्लेखनीय है कि रूस को दुनिया में ‘हैकिंग पावरहाउस’ माना जाता है।
साइबर और उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए राष्ट्रपति की उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार न्यूबर्गर ने ह्वाइट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद हम देख रहे हैं कि चीजों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है और ढिलाई बरती जा रही है। यह स्थिति हमलावरों के लिहाज से बेहद आसान हो गई है।
संघीय सरकार पिछले महीने यूक्रेन पर आक्रमण से बहुत पहले से ही रूसी हैकरों द्वारा उत्पन्न खतरों को लेकर अमेरिकी कंपनियों को आगाह कर रही है। साइबर सुरक्षा और बुनियाद ढांचा सुरक्षा एजेंसी ने इसके लिए एक शील्ड्स अप अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य बचाव के तरीकों को पुख्ता करने में कंपनियों की मदद करना है। इसके साथ ही कंपनियों से अपने डेटा का बैकअप लेने, मल्टीफैक्टर प्रमाणीकरण शुरू करने और साइबर सुरक्षा में सुधार के लिए अन्य कदम उठाने का आग्रह करना है।
न्यूबर्गर ने कहा कि अमेरिका के बुनियादी ढांचों को निशाना बनाकर किए जाने वाले ऐसे किसी विशिष्ट रूसी साइबर हमले की कोई खुफिया जानकारी नहीं है, लेकिन इस दिशा में गतिविधियां बढ़ी हैं, जैसे कि वेबसाइटों को स्कैन करना और कमजोरियों को लक्षित करना, जो रूसी हैकरों द्वारा आम गतिविधि है।
बाइडन ने अपने एक बयान में चेतावनी दी है कि अमेरिका द्वारा लगाए गए कठोर आर्थिक प्रतिबंधों के प्रतिशोध में रूस अमेरिकी ढांचों को निशाना बनाकर साइबर हमले शुरू कर सकता है। उन्होंने कहा यह रूस की रणनीति का हिस्सा है। अमेरिका और उसके सहयोगियों ने रूसी अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के उद्देश्य से कई प्रतिबंध लगाए हैं और बाइडन ने हाल ही में घोषणा की थी कि अमेरिका यूक्रेन की मदद के लिए अधिक विमान, अत्याधुनिक हथियार और ड्रोन भेज रहा है। साइबर सुरक्षा कंपनी मैंडिएंट में खुफिया विश्लेषण के उपाध्यक्ष जॉन हल्टक्विस्ट ने कहा साइबर हमले उनके लिए एक बड़ी लक्ष्मण रेखा को पार किए बिना सटीक कीमत वसूलने एक साधन हैं।

Related Articles

Back to top button