ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
खेल

आईपीएल में डेब्यू करने वाले इन खिलाड़ियों पर भी रहेंगी निगाहें

आईपीएल का 15वां संस्करण शनिवार (26 मार्च) से शुरू होने जा रहा है। अपने पिछले 14 संस्करणों में इस टी-20 लीग से कई खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है। इस बार भी यह मंच कई खिलाड़ियों को मौका देने जा रहा है।

1. डेवाल्ड ब्रेविस  : साउथ अफ्रीका के दाएं हाथ के बैटर डेवाल्ड ब्रेविस को यहां पर बेबी एबीडी के नाम से पुकारा जाता है। ब्रेविस कई तरह के शॉट्स खेलने में माहिर हैं। आईपीएल नीलामी में इन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा है।

2. राजवर्धन हंगरगेकर : महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के ऑलराउंडर राजवर्धन हंगरगेकर को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ा है। मध्यम गति के गेंदबाज और दाएं हाथ के बल्लेबाज हंगरगेकर ने तब प्रभावित किया था जब इस साल विंडीज में आयोजित आईसीसी अंडर 19 विश्वकप टूर्नामेंट में कई सारे छक्के लगाए थे।

3. यश ढुल : 19 वर्षीय यश ढुल ने भारत को आईसीसी अंडर 19 विश्वकप खिताब को पांचवीं बार जिताने में मदद की। इस दाएं हाथ के शानदार बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। ढुल ने रणजी ट्रॉफी में पदार्पण करते हुए दो शतक लगाकर अपनी उपयोगिता बता दी।

4. अभिनव मनोहर : कर्नाटक के 27 वर्षीय खिलाड़ी को मध्यक्रम में तेज शॉट के लिए जाना जाता है। यह जानते हैं कि किस परिस्थिति में उन्हें पिच हिटर बनना है। इस बैटर को गुजरात टाइटंस ने अपने साथ जोड़ा है। अभिनव ने पिछले साल सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी घरेलू टीम कर्नाटक के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। मनोहर लेग स्पिन भी फेंकते हैं।

5. रोवमन पॉवेल : जमैका के बैटर रोवमन पॉवेल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। इस साल जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहली टी 20 में शतक लगाया था। पॉवेल की बेस प्राइज 75 लाख थी, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने 2.80 करोड़ में खरीदा है। अपनी फ्रेंचाइजी के लिए पॉवेल एक फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही मध्यम तरीके की गेंदबाजी भी इन्हें छोटे प्रारूप के खेल में महत्वपूर्ण संपत्ति के तौर पर बनाती है।

Related Articles

Back to top button