ब्रेकिंग
Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द... Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 24 कैरेट सोना 1.57 लाख के पार; जान... Korba Crime & News: नुनेरा के अलगू तालाब में डूबीं 3 मासूम बच्चियां; पुलिस ने शवों का पंचनामा कर जां... Sukma Youth Murder: लेंदा गांव में मलगानगिरी के युवक की हत्या से हड़कंप; युवती और परिजनों समेत 5 आरो... Raipur Ashirwad Ka Diya: तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर सीएम विष्णुदेव साय ने जलाए दीये; रायपुर वासियों ने... CG Infrastructure News: छत्तीसगढ़ में हर साल बनेगा वार्षिक एक्शन प्लान; लोक निर्माण विभाग बना नोडल ए... Chhattisgarh News: मानव-हाथी द्वंद्व पर हाईकोर्ट में सुनवाई; फसल नुकसान का वास्तविक मुआवजा और मौत पर...
छत्तीसगढ़

जनदर्शन में कलेक्टर ने मो. रफीक को दिलवाया बैटरी चालित ट्रायसायकल

रायपुर : कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंचे मौदहापारा के मो. रफीक को बैटरी चालित ट्रायसायकल दिलवाया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मौदहापारा रायपुर के निवासी मो. रफीक ने अपने दिव्यांगता के कारण बैटरी चालित ट्रायसायकल प्रदान करने के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया।

कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री भूपेंद्र पांडे तत्काल ही हितग्राही को लाभ पहुंचाने निर्देशित किए। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने तत्परता से कलेक्टोरेट परिसर में अपर कलेक्टर श्री बी.सी.साहू की उपस्थिति में मो. रफीक को बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान किया।

दिव्यांग मो. रफीक ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की कलेक्टर एवं जिला प्रशासन की मदद से उन्हें भाठागांव में एक दुकान आवंटित किया गया है, जहां वे फल विक्रय का कार्य करते हैं। मौदहापारा से भाठागांव की दूरी अधिक होने के कारण उन्हें आने-जाने में बहुत परेशानी होती थी। अब उन्हें बैटरी चालित ट्रायसायकल मिलने से आसानी से अपने घर से दुकान तक जा सकेंगे तथा उन्हें परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। जिससे वे अपने परिवार को भी ज्यादा समय दे पाएंगे।

Related Articles

Back to top button