ब्रेकिंग
Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन क... Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फ... Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक... Haryana Farmers News: हरियाणा में 25 मई से शुरू होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद; निर्धारित समय से एक हफ... Palwal Murder Case: पलवल में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; 20 नामजद आरोपियों पर FI... Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या...
बिहार

बिहार दिवस में शामिल हुए कई बच्‍चे बीमार

पटना । बिहार दिवस  पर गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए कई बच्‍चे बीमार हो गए हैं। इनमें से चार की हालत को गंभीर देखते हुए पीएमसीएच (PMCH) में भर्ती कराया गया। तीन बच्‍चों को शिशु विभाग की ओपीडी में ले जाया गया है। कई अन्‍य बच्‍चों का इलाज गांधी मैदान में ही स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम कर रही है। एक साथ इतने बच्‍चों के बीमार होने की खबर से हड़कंप मच गया। फूड प्‍वाइजनिंग से सभी बच्‍चे बीमार हुए हैं। इलाज के लिए पंजीकृत बच्‍चों का आंकड़ा डेढ़ सौ से अधिक है।

बताया जाता है कि कई जिलों से बिहार दिवस समारोह में शामिल होने के लिए बच्‍चे आए थे। कहा जा रहा है कि इन्‍हें डिहाइड्रेशन की समस्‍या हुई। बच्‍चों को पेट दर्द और लूज मोशन होने लगा। देखते ही देखते बीमार होने वाले बच्‍चों की संख्‍या बढ़ती चली गई। इसके बाद गांधी मैदान के कैंप में बच्‍चों का इलाज किया जाने लगा। 11 बच्‍चों को आनन-फानन में पीएमसीएच ले जाया गया। सीतामढ़ी की एक बच्‍ची को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। तीन अन्‍य काे डाक्‍टरों ने ओपीडी में देखा।

Related Articles

Back to top button