ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
देश

पंजाब में बेअदबी मामले को लेकर सिद्धू ने साधा केजरीवाल पर निशाना

नई दिल्ली । पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने 2015 के बेअदबी मामले पर शुक्रवार 25 मार्च को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए पूछा कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार को धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने से कौन रोक रहा है।
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सिद्धू ने पिछले साल का एक वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि बेअदबी की घटनाओं के आरोपियों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की जा सकती है। सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘तो अब आपको कौन रोक रहा है। अरविंद केजरीवाल’ कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने भी एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा, ‘‘अब आपको कौन रोक रहा है?’’ सिद्धू ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट की है, जिसमें केजरीवाल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पंजाब के लोग 2015 में फरीदकोट में हुईं बेअदबी की घटनाओं पर निष्क्रियता से नाराज हैं। केजरीवाल ने वीडियो क्लिप में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था, ‘बेअदबी की घटनाओं के सरगनों को अब तक दंडित नहीं किया गया है। मुझे यह बताने की जरूरत नहीं है कि सरगने कौन हैं। कुंवर विजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट में उनके नाम हैं, और (चरणजीत सिंह) चन्नी साहब उसे देख सकते हैं। दोषियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जा सकता है।’ पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह पंजाब के कोटकपूरा और बहबल कलां में 2015 में हुई पुलिस गोलीबारी की घटनाओं की जांच करने वाले विशेष जांच दल का हिस्सा थे। वह पिछले साल आप में शामिल हुए और इस साल हुए चुनाव में अमृतसर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। फरीदकोट में 2015 में बेअदबी और उसके बाद पुलिस गोलीबारी की घटनाएं हुई थीं। उस समय राज्य में शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी।

Related Articles

Back to top button