ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
खेल

अय्यर को अपनी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद 

नई दिल्ली ।  कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के नये कप्तान श्रेयस अय्यर को उम्मीद है कि उनकी टीम आईपीएल के इस 15 वें सत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। अय्यर को केकेआर ने मेगा नीलामी में 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। अय्यर पिछले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में थे। अय्यर के अनुसार वह आईपीएल के इस सत्र में किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। अय्यर के अनुसार उनका पसंदीदा स्थान नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना है पर वह किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
अय्यर ने अपनी टीम के खिलाड़ियों से भी कहा है कि किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहें ओर हर प्रकार की जिम्मेदारी लें। उन्होंने कहा, “आप हमेशा एक प्रकार की ही भूमिका नहीं निभा  सकते। मैं किसी भी दिन एक पावर हिटर की भूमिका निभा सकता हूं और जरूरत पड़ने पर टीम को संभालने वाले खिलाड़ी के तौर पर भी नजर आ सकता हूं। यह सब हालातों पर निर्भर करता है। यदि आपका दिन है तो आप बाहर जाकर टीम के लिए मैच जीता सकते हैं। सभी खिलाड़ियों को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी और अन्य खिलाड़ियों के भरोसे पर रहने की जगह स्वयं मैच जीतने के प्रयास करने होंगे।।” केकेआर को आईपीएल में अपना पहला मुकाबला गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) से खेलना है। पिछले सत्र में केकेआर उपविजेता रही थी।
आईपीएल 2022 के लिए केकेआर टीम इस प्रकार है :
आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर, पैट कमिंस, अभिजीत तोमर, सैम बिलिंग्स, एलेक्स हेल्स, रमेश कुमार, मोहम्मद नबी, अमन खान, उमेश यादव, नीतीश राणा, शिवम मावी, शेल्डन जैक्सन, अजिंक्य रहाणे , रिंकू सिंह, अनुकुल रॉय, रसिख डार, चमिका करुणारत्ने, बाबा इंद्रजीत, अशोक शर्मा, प्रथम सिंह।

Related Articles

Back to top button