ब्रेकिंग
Naghah Loh Dor Tradition: हाईवे के किनारे बिना कैमरे और कैशियर के बिकता है सामान, क्यूआर कोड से होता... Himachal Horticulture News: मौसम की मार से बागवान परेशान, बाजार में पहुंचे सिर्फ 1.15 करोड़ सेब के ब... Patna MLC Election News: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा, अनुज सिंह... UP News Today: बिजनौर के अमीखानपुर में 26 बीघा कृषि भूमि हथकंडे का मामला, एसपी केके बिश्नोई ने दी जा... Mumbai Manori Beach Accident: फंसे हुए विदेशी जहाज में गैस कटर से चोरी के दौरान चार की मौत, सनसनी Voter List Revision Maharashtra: बीएलओ के लिए नए नियम जारी, व्हाट्सऐप और घर-घर जाकर दस्तावेज स्वीकार... Amravati Road Accident News: शेगांव से दुर्गा मूर्ति लेकर वर्धा जा रही पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, व... Ramanujnagar Police Station: आरोपी दामाद भजन सिंह गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद में की थी खौफनाक वारदात Gandhi Jayanti Special: रायपुर के शुक्ला भवन और जैतूसाव मठ में रुके थे महात्मा गांधी, अस्पृश्यता निव... SECR GM Tarun Prakash Visit: चांपा और नैला रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग, म...
देश

पुष्कर धामी के शपथग्रहण में पहुंची वसुंधरा, राजस्थान के लिए लगने लगीं अटकलें

देहरादून । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का ताज एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी के सिर पर सज गया है। भाजपा पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में विधानसभा चुनाव मैदान में उतरी और बहुमत हासिल किया। धामी भले ही खुद चुनाव हार गए, पर उनके नेतृत्व में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया। धामी की ताजपोशी का भव्य जश्न आयोजित किया गया। परेड ग्राउंड में इस दौरान पीएम से लेकर कई राज्यों के सीएम और मंत्री मौजूद रहे।
गोवा के मनोनीत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल समेत तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री देहरादून के मंच पर दिखे। लेकिन इसके साथ ही एक खास तस्वीर भी नजर आई। कभी कभार ही नजर आने वाली पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी मंच पर मौजूद थीं। धामी के शपथग्रहण समारोह में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मंच पर वसुंधरा राजे भी दिखाई दीं।
इसके बाद से ही इस बात की चर्चा होने लगी है कि क्या इसके माध्यम से भाजपा ने राजस्थान के लिए कोई संकेत दिया है। बताया जाता है कि विधानसभा सत्र के बीच पूर्व सीएम वसुंधरा राजे बुधवार को हेलीकॉप्टर के ज़रिये धौलपुर से देहरादून के लिए रवाना हुईं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विश्व महिला दिवस के मौके पर शक्ति प्रदर्शन का नजारा भी दिखाया था। जिसमें करीब चार दर्जन पार्टी के विधायकों ने शिरकत की थी। राजे के जन्मदिन पर तीन निर्दलीयों समेत 48 भाजपा विधायक, 11 सांसद, 110 पूर्व विधायक एवं 8 पूर्व सांसदों की मौजूदगी रही। 10 जिलाध्यक्ष व 15 पूर्व जिलाध्यक्ष भी आए।

Related Articles

Back to top button