ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
मनोरंजन

ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने वाली हैं पायल रोहतगी

बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतागी इन दिनों कंगना रनोट के रियलिटी शो लॉक अप का हिस्सा हैं। इस शो में वह अपने खेल और रणनीति की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। लॉक अप में पायल रोहतागी बहुत बार अपने झगड़े को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं। इस बीच अभिनेत्री के ब्वॉयफ्रेंड ने उनकी शादी और बच्चों के लेकर बड़ा खुलासा किया है।

हाल ही में पायल रोहतागी के ब्वॉयफ्रेंड संग्राम सिंह ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पायल रोहतगी के साथ अपने रिश्ते और शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। संग्राम सिंह और पायल इस साल जुलाई में एक-दूसरे शादी करने वाले हैं। उन्होंने बताया है कि वह पायल रोहतगी के साथ पिछले 11-12 सालों से लीव इन रिलेशनशिप पर रह रहे हैं।

संग्राम सिंह ने कहा, ‘हम 11-12 साल से साथ हैं। हमने सबसे लंबे समय से रहना शुरू कर दिया है। यह समय है कि हम शादी के बंधन में बंध जाएं।’ बच्चों को लेकर संग्राम सिंह ने कहा, ‘अब शादी हो रही है तो फैमिली स्टार्ट करेंगे। हमारे माता-पिता बूढ़े हैं और इसलिए हम बच्चों को जल्दी चाहते हैं। बाकी भगवान की मर्जी।’ इसके अलावा संग्राम सिंह ने पायल रोहतगी को लेकर और भी ढेर सारी बातें कीं।

Related Articles

Back to top button