ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के कोंकण बेल्ट में अगले दो दिन बेमौसम बरसात का अनुमान

महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में अगले दो दिनों तक के लिए बरसात होने का अनुमान जताया गया है। राज्य के बाकी हिस्सों में तापमान बढ़ने की चेतावनी दी गई है। अगले दो दिनों तक सिंधुदुर्ग-रत्नागिरी जिले समेत पूरे कोंकण में बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बरसात होने की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के बाकी हिस्सों में चार दिनों तक तापमान बढ़ने का अंदेशा है। पिछले कई दिनों से राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया है। 27 से 29 मार्च के बीच मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा और विदर्भ में मौसम सूखा रहने की आशंका जताई गई है। राज्य में हवाएं रुकी-रुकी सी चल रही हैं। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा तापमान बढ़ने और हीट वेव की आशंका जताई गई हैं।

कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में शनिवार (26 मार्च) को कुछ ठिकानों पर बारिश होने का अनुमान है। बाकी हिस्सों में मौसम सूखा ही रहने वाला है। मौसम विभाग ने 27 से 29 मार्च के बीच कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा और विदर्भ में मौसम ड्राइ रहने का अनुमान जताया है। ऐसे में तापमान बढ़ने और हीट वेव चलने का अनुमान है। राज्य में सबसे अधिक तापमान विदर्भ के क्षेत्र में पाया जा रहा है। विदर्भ के अकोला में 42।3, अमरावती में 40।2, बुलढाणा में 39।5, चंद्रपुर 40।8, गढचिरौली में 36।2, गोंदिया में 38, नागपुर में 38।4, वर्धा में 40, वाशिम में 41 और यवतमाल में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान है। नासिक में 37।8 और मुंबई में 33।1 डिग्री सेल्सियम तापमान दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button